MP Weather Update: उत्तर भारत की बर्फीली हवा से बढ़ी प्रदेश में सर्दी, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 14, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update
MP Weather Update

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री के आसपास है। इस बार ठंड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं। कई हिस्सों में सर्दी असामान्य रूप से तेज है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से ठंड और बढ़ेगी। कई क्षेत्रों में गलन वाली शीतलहर का असर होगा। उत्तर भारत से बर्फीली हवा और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण प्रदेश के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे दर्ज होगा।

अगले 24 से 48 घंटों में तापमान और गिरने की संभावना है। इससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी। जबलपुर, कटनी, सतना, गुना, धार, मंदसौर, खंडवा और बड़वानी में तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद है। कई इलाकों में सुबह और रात में घना कोहरा और कम विजिबिलिटी रहेगी, जिससे ट्रैफिक में दिक्कत हो सकती है।

शीतलहर का अलर्ट

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में शीतलहर और गंभीर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। रात और सुबह के समय कोहरे, कम विजिबिलिटी और कड़ाके की ठंड की चेतावनी भी दी गई है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP के पांच सबसे ठंडे शहरों में कल्याणपुर ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 4.7 था। इसके बाद राजगढ़ (5.4), इंदौर (5.9), मंदसौर( 6.0), और शाजापुर (6.4) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

3522e84f-10f
3522e84f-10f

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सतना शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 195 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 44 दर्ज हुआ। अन्य जिलों की बात करें तो सागर में 58, देवास में 60, उज्जैन में 64 और सतना में सबसे खराब 195 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 14 दिसंबर 2025 को न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री रहेगा। अधिकतम तापमान 22-25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शीतलहर की स्थिति पश्चिमी मध्य क्षेत्रों में बनी रहेगी। अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। सुबह और रात में धुंध और कोल्ड वेव जारी रहेगी।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बर्फीली उत्तरी हवा का असर होगा। भोपाल संभाग में सीहोर और विदिशा में ठंड बढ़ेगी। सागर, रीवा और विंध्य क्षेत्र के निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तापमान तेजी से गिर सकता है।

ये भी पढ़ें...

MP Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में 6 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, 5 दिन शीतलहर का अलर्ट

एमपी विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सियासत तेज, उमंग सिंघार बोले, यह विजन नहीं, पब्लिसिटी स्टंट...

मंत्री की कुर्सी पर संकट? भाई की गिरफ्तारी के बाद प्रतिमा बागरी तलब, भाजपा संगठन सख्त

राजगढ़ में कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि