MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Published:
Share
MP Weather Update
MP Weather Update

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : भोपाल समेत प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक एमपी के 25 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। भोपाल और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंच गया है। उमरिया में 7, इंदौर में 7.2 और नौगांव में 7.3 तापमान दर्ज हुआ है। प्रदेश के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 1 डिग्री के बीच है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़, उमरिया और अन्य स्थानों पर तीव्र शीतलहर है। कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई शहरों में तापमान 10 सालों में पहली बार इतना नीचे आया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री कम है। यह तापमान 5 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (19 नवंबर): एमपी में हल्की सर्दी, देश के दक्षिण में बारिश तो उत्तर में बढ़ेगी ठंड

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दूसरी तरफ, विदिशा में 28.8 डिग्री, सागर में 28.2 डिग्री, खंडवा में 28.1 डिग्री, उज्जैन में 28.0 डिग्री और खजुराहो में 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस विदिशा में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...चैटजीपीटी और एक्स दुनियाभर में करीब दो घंटे के लिए रहा बंद, जानिए क्या था कारण

28046a48-98b
28046a48-98b


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 201 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 149 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 157, भोपाल में 168 और ग्वालियर में 189 दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें...एमपी बीजेपी में 72 घंटे हलचल : उमा भारती की एंट्री से बदल गई राजनीतिक हवा

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान तेज शीतलहर का प्रभाव रहेगा। उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवा से लोग परेशान हैं। सर्दी का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले 1941 में नवंबर का सबसे न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री था। रविवार को तापमान इसके करीब पहुंचा था।

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 27 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, क्या आपका जिला भी है शामिल? जानें आज का मौसम

शीतलहर का यलो अलर्ट

धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर और शहडोल।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर