MP Weather Update : प्रदेश के उत्तरी भाग में कड़ाके की ठंड, इन जिलों में गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 26, 2025, 06:30 IST
Share
mp-weather-update
mp-weather-update

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: एमपी में 26 दिसंबर को मौसम ठंडा रहेगा। रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे भिंड, मुरैना, दतिया और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 4°C तक गिर सकता है। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से कम हो सकती है।

पचमढ़ी जैसे पहाड़ी इलाकों में तापमान 10°C से नीचे रह सकता है। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे यातायात प्रभावित हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम मुख्यतः शुष्क और ठंडा रहेगा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP के पांच सबसे ठंडे शहरों में पचमढ़ी ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 3.6 था। इसके बाद राजगढ़ (5.0), रीवा ( 5.4), गिरवर ( 5.5), और कल्याणपुर (5.7) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

d52ba6cd-dd4
d52ba6cd-dd4

मप्र का AQI, ओरछा की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 151 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 39 दर्ज हुआ। अन्य शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 65, रतलाम में 66, दमोह में 73, नीमच में 151 हुई।

d61c45bc-288
d61c45bc-288

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश में 26 दिसंबर को मौसम ठंडा रहेगा। रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। राज्य में हल्की बारिश और कोहरे की स्थिति कुछ स्थानों पर हो सकती है। खासकर मध्यप्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों में मौसम की स्थिति में बदलाव देखा जा सकता है।

इन शहरों में कोहरे की चेतावनी

सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और छतरपुर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई जिलों में 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, कोल्ड वेव और कोल्ड डे का कोई अलर्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें...MP Weather Update : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से प्रदेश ठिठुरा, बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

ये भी पढ़ें...कलाकारों की फीस से लेकर बड़े सांस्कृतिक इवेंट तक TDS जरूरी, कार्यक्रम के पहले होगी टैक्स कटौती

ये भी पढ़ें...इंदौर के खुड़ैल की जमीन पर कनाड़िया पुलिस की एंट्री ने खड़े किए बड़े सवाल

ये भी पढ़ें...रीवा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, किसानों को दिया प्राकृतिक खेती अपनाने का मंत्र

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा