MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के बीच, तीन दिन बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 27, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update
MP Weather Update

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: साल के अंत में मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। कड़ाके की ठंड के बीच कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में 27, 28 और 29 दिसंबर, 2024 को बारिश होने की संभावना है। बारिश प्रदेश के अधिकतर जिलों में होगी। कई जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

इन जिलों में ओलावृष्टि का अनुमान

मध्य प्रदेश के 7 जिले में ओलावृष्टि गिरने का अनुमान है। वहीं 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने भिंड, मुरैना, ग्वालियर, देवास, सीहोर, रायसेन, नौगांव, सागर, दमोह, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP के पांच सबसे ठंडे शहरों में नर्मदापुरम ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 4.2 था। इसके बाद मंदसौर (4.6), कल्याणपुर ( 4.9), शाजापुर ( 5.4), और रीवा (5.5) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

48be4936-a14
48be4936-a14


मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सिंगरौली शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 171 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 57 दर्ज हुआ। अन्य शहरों की बात करें तो ओरछा में 58, उज्जैन में 80, रतलाम में 81, सिंगरौली में 171 हुई।

aa325367-b60
aa325367-b60


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 27 दिसंबर 2025 का दिन प्रदेश के कई हिस्सों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज कराई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि कल का दिन इस सीजन के सबसे ठंडे दिनों में से एक हो सकता है। इस रिपोर्ट में, हम बताएंगे कि आपके शहर और जिले में कल मौसम कैसा रहेगा, कहाँ बारिश की संभावना है, और किन जिलों में कोहरे का येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी आपकी यात्रा को सुरक्षित बनाने के साथ ठंड से बचने की तैयारी में भी मदद करेगी।

प्रदेश में 27 दिसंबर 2025 को मौसम शुष्क और धूप वाला रहने का अनुमान है, लेकिन कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 24-28°C और न्यूनतम 2-15°C के बीच रहेगा। पचमढ़ी और ग्वालियर में सबसे अधिक ठंड हो सकती है।

ये भी पढ़ें...

MP Weather Update : प्रदेश के उत्तरी भाग में कड़ाके की ठंड, इन जिलों में गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल

पीएम आवास योजना को कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के गठजोड़ ने बनाया कमाई का जरिया

छत्तीसगढ़ में आटीओ का डर दिखाकर साइबर ठगी, जनता को बचाने परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

कर्मचारियों के वेतन पर छत्तीसगढ़ सरकार की मुफ्त योजना हावी, बजट 30 प्रतिशत तक कम

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा