MP Weather Update: प्रदेश में अगले 24 घंटे में इन 20 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Oct 16, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update
MP Weather Update

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदा हो चुका है। हालांकि, बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। बुधवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 20 जिलों में गुलाबी ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में हवा का रुख उत्तर पश्चिमी उत्तर पूर्वी दिशा में है, जिससे ठंड महसूस हो रही है। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और ठंड भी बनी रहेगी। दिवाली के आसपास तापमान में और थोड़ी गिरावट हो सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 4 प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 22 डिग्री, भोपाल में 24 डिग्री, ग्वालियर में 21 डिग्री और जबलपुर में पारा 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.6 डिग्री तक आ गया। सीधी में 34. 8 डिग्री, नर्मदापुरम में 33.6 डिग्री, खजुराहो में 33.4 डिग्री, बड़वानी में 33.3 डिग्री और ग्वालियर में 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34. 8 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया।

022af387-d54
022af387-d54


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

एमपी के सभी जिलों से मानसून की विदाई हो गई। इस साल मानसून 3 महीने 28 दिन तक सक्रिय रहा, जिसकी शुरुआत 16 जून को हुई थी। इस बार मानसून की विदाई तीन चरणों में हुई है। सबसे पहले 12 जिलों से मानसून ने रुख किया, फिर लगभग 35 जिलों से इसकी विदाई हुई और सोमवार को यह पूरे प्रदेश से पूरी तरह रवाना हो गया।

रात और सुबह के समय मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। कई जगहों पर तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसमें राजगढ़, इंदौर, छतरपुर, भोपाल और खंडवा शामिल हैं।

एमपी में बढ़ने लगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इसके कारण उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश की ओर बह रही हैं। इसका असर प्रदेश के तापमान पर दिख रहा है। सोमवार और मंगलवार की रात को कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया।

पिछले 6-7 दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। अक्टूबर के पहले पखवाड़े में यह 18 साल बाद सर्द रात रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। 14 अक्टूबर 2007 को यह 15.2 डिग्री था। हवा का रुख उत्तर पश्चिमी है, दीपावली के आसपास भी ठंडक रहेगी।

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 अक्टूबर को एमपी के 18 जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा शामिल हैं।

वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में मौसम शुष्क रहेगा।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा सूखा, रात होगी सर्द, जानें आज का मौसम

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भोपाल-इंदौर से मानसून की विदाई, अब होगा रातों में ठंड का अहसास, जानें आज का मौसम

Top News : खबरें आपके काम की

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज