विपक्ष के दबाव में जल्दबाजी? MSP और मंडी रेट के फर्क से किसान परेशान, सरकार पर अव्यवस्था के आरोप

Ramanand Tiwari | Apr 09, 2026, 14:16 IST
Share
mp wheat procurement 2026 challenges gunny bags shortage
mp wheat procurement 2026 challenges gunny bags shortage

मध्यप्रदेश में आज 9 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीदी शुरू हो गई है। वहीं जमीन पर बारदाने और गोदामों की भारी कमी दिख रही है। इस अव्यवस्था से लाखों पंजीकृत किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मध्य प्रदेश में गुरुवार 09 अप्रैल से गेहूं खरीदी (मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी) शुरू हो गई है, लेकिन हालात यह हैं कि जमीन पर तैयारियां अधूरी हैं।

बारदाना उपलब्ध नहीं है, टेंडर प्रक्रिया जारी है और गोदामों की स्थिति भी साफ नहीं है। इसके बावजूद सरकार ने खरीदी का ऐलान कर दिया है जिस पर विपक्ष हमलावर हो गया है।

अधूरी तैयारी में खरीदी की शुरुआत

सरकार ने कई बार तारीखें बढ़ाने के बाद अब खरीदी शुरू करने का फैसला लिया है। लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं अभी भी अधूरी हैं। इससे शुरुआती दिनों में अव्यवस्था की आशंका है।

बारदाने पर सबसे बड़ा संकट

राज्य में लगभग 30 लाख टन बारदाने की व्यवस्था है, जबकि जरूरत 50 लाख टन के आसपास है। यानी करीब 20 लाख टन की कमी साफ दिख रही है। ऐसे में सरकार पुराने जूट के बारदाने खरीदने और पॉलीबैग का विकल्प तलाश रही है।

टेंडर अभी जारी, सप्लाई दूर

प्लास्टिक (PP बैग) और पुराने बारदाने के टेंडर अभी फाइनल हो रहे हैं। खाद्य विभाग के मुताबिक, सप्लाई आने में कम से कम 15 दिन लगेंगे यानी खरीदी पहले, इंतजाम बाद में।

MSP बनाम मंडी रेट: किसान क्यों परेशान

मंडी में गेहूं का भाव लगभग दो हजार 200 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि समर्थन मूल्य दो हजार 600 रुपए है।
400 रुपए के इस अंतर के कारण किसान सीधे सरकारी खरीदी (गेहूं की सरकारी खरीदी) पर निर्भर हैं। इससे दबाव और बढ़ गया है।

रिकॉर्ड पंजीयन, बढ़ी सरकार की मुश्किल

इस साल लगभग 19 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जो सामान्य से 4 लाख ज्यादा है। इतनी बड़ी संख्या में आवक होने से खरीदी, भंडारण और भुगतान तीनों पर दबाव बढ़ेगा।

लक्ष्य बनाम संभावित आवक

केंद्र ने 78 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया है लेकिन आवक इससे ज्यादा होने की आशंका है। अगर सरकार लक्ष्य से ज्यादा खरीदी करती है तो इससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

गोदाम पहले से भरे, नई चिंता

पहले से ही गोदाम भरे हुए हैं। नई फसल रखने के लिए जगह कम है। अगर फसल को खुले में रखा गया तो बारिश से नुकसान का खतरा भी बना हुआ है।

विपक्ष का हमला तेज

कांग्रेस ने इसे सरकार की बिना तैयारी की जल्दबाजी बताया है। वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का आरोप है कि सरकार जानबूझकर कम खरीदी की तैयारी कर रही है।

बारदाना उपलब्ध नहीं है

सोसायटी और गोदामों से कोई ठोस अनुबंध नहीं है। पिछले दो साल से भुगतान लंबित है। उनका कहना है कि कांग्रेस के दबाव में सरकार ने जल्दबाजी में खरीदी शुरू की है।

सरकार का पक्ष क्या है

खाद्य एवं महिला बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी के अनुसार, PP बैग और पुराने बारदाने के टेंडर आज और कल मैं फाइनल हो जाएंगे।

सप्लाई 15 दिन में शुरू हो जाएगी

सरकार व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा कर रही है पर खरीदी गले की फांस क्यों बन रही है। बारदाने की कमी, अधूरी तैयारी, बढ़ती आवक और MSP पर निर्भरता, ये सभी कारण मिलकर गेहूं खरीदी को सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना रहे हैं।

ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर और गर्माने वाला है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: गेहूं खरीदी पर बड़ा दांव: MSP और बोनस के साथ सरकार का मास्टर प्लान

किसानों के लिए खुशखबरी, इस बार भी 2600 रुपए प्रति क्विंटल के MSP पर गेहूं खरीदेगी एमपी सरकार

एमपी में UCC कमेटी की चेयरमैन बन सकती हैं सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई

सतना में 3 करोड़ का राशन गायब, कागजों में बंट गया अनाज, 12 दुकानों के सेल्समैन पर FIR दर्ज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • किसान
  • गेहूं खरीदी
  • समर्थन मूल्य
  • रश्मि अरुण शमी
  • मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी
  • गेहूं की सरकारी खरीदी
  • मुकेश नायक
  • महिला बाल विकास विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज