Vinay Pandey
एमपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस में दिव्यांग ऑटो ड्राइवर, डिजिटल इंडिया के तर्ज पर होगा चुनाव
Amresh Kushwaha | Published:
mp-youth-congress-election
मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाब में सतना का दिव्यांग ऑटो ड्राइवर भी शामिल हैं।
मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। चुनाव में इस बार कुछ खास है। यहां एक दिव्यांग ऑटो ड्राइवर विनय पांडे प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में कूद पड़े हैं। ऐसे में यह एक चर्चा का विषय बन चुका है।
हालांकि यह एक आम चुनाव नहीं है, क्योंकि इस बार युवाओं के लिए ऑनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है। मध्यप्रदेश में हो रहे इन चुनावों में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। तो कौन बनेगा प्रदेश अध्यक्ष? आइये जानते हैं इस दिलचस्प मुकाबले के बारे में।
ये खबर भी पढ़िए...युवा कांग्रेस और NSUI अध्यक्ष की गुंडागर्दी, अस्पताल में घुसकर महिला नर्स से धक्का-मुक्की
![Vinay Pandey]()
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो प्रदेश भर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके नामों की सूची इस प्रकार हैं-
ये खबर भी पढ़िए...भाजपा जिला उपाध्याक्ष की हत्या में युवा कांग्रेस का जिला महासचिव गिरफ्तार
चुनावी समीकरणों के हिसाब से यश घनघोरिया इस रेस में सबसे आगे हैं। यश को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalanath) और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) का समर्थन प्राप्त है, जो उनकी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। यश के पास राजनीतिक समर्थन की ताकत है, लेकिन क्या ये सब उनके लिए जीत की कुंजी बन पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
वहीं, अभिषेक परमार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का समर्थन प्राप्त है, हालांकि दिग्विजय सिंह ने यह स्पष्ट किया है कि उनका कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...बिलासपुर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष निकाय चुनाव से पहले जिलाबदर
इस बार के चुनावों में डिजिटल वोटिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है, जो एक बड़ा बदलाव है। Youth Congress Election Authority (YCEA) के मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए युवा कांग्रेस के सदस्य 50 रुपए का शुल्क भरकर ऑनलाइन वोटिंग करेंगे। इस बार सदस्यता लेने और वोट डालने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी।
वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार को YCEA के एप या वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। यहां ओटीपी के जरिए सदस्यता प्रमाणित की जाएगी। फिर उम्मीदवार को अपना वोट एक बार में डालने का मौका मिलेगा, जो तुरंत सबमिट हो जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस | मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव | मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष | यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव | Youth Congress President | मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस | MP Youth Congress | ऑनलाइन चुनाव | ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया | Madhya Pradesh | MP News
हालांकि यह एक आम चुनाव नहीं है, क्योंकि इस बार युवाओं के लिए ऑनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है। मध्यप्रदेश में हो रहे इन चुनावों में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। तो कौन बनेगा प्रदेश अध्यक्ष? आइये जानते हैं इस दिलचस्प मुकाबले के बारे में।
ये खबर भी पढ़िए...युवा कांग्रेस और NSUI अध्यक्ष की गुंडागर्दी, अस्पताल में घुसकर महिला नर्स से धक्का-मुक्की
19 उम्मीदवारों में से एक ऑटो ड्राइवर
युवाओं के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में इस बार 19 उम्मीदवारों का नाम सामने आया है। इनमें से एक हैं सतना के विनय पांडे, जो दिव्यांग (disabled) लोडिंग ऑटो ड्राइवर हैं। उनकी उम्मीदवारी ने सबको चौंका दिया है, क्योंकि यह चुनाव किसी राजनेता के परिवार से नहीं, बल्कि एक साधारण व्यक्ति के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो प्रदेश भर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके नामों की सूची इस प्रकार हैं-
- विनय पांडे
- यश घनघोरिया
- देवेन्द्र सिंह दादू
- अभिषेक परमार
- राजवीर कुडिया
- जावेद पटेल
- नीरज पटेल
- प्रमोद सिंह
- विश्वजीत सिंह चौहान
- प्रियेश चौकडे़
- अब्दुल करीम कुरैशी
- आशीष चौबे
- शिवराज यादव
- राजीव सिंह
- योगिता सिंह
- गीता कड़वे
- शुभांगना राजे जामनिया
- स्वीटी पाटिल
- मोनिका मांडरे
ये खबर भी पढ़िए...भाजपा जिला उपाध्याक्ष की हत्या में युवा कांग्रेस का जिला महासचिव गिरफ्तार
घनघोरिया को मिल रहा है राजनीतिक समर्थन
वहीं, अभिषेक परमार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का समर्थन प्राप्त है, हालांकि दिग्विजय सिंह ने यह स्पष्ट किया है कि उनका कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...बिलासपुर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष निकाय चुनाव से पहले जिलाबदर
डिजिटल होगी वोटिंग प्रक्रिया
वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार को YCEA के एप या वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। यहां ओटीपी के जरिए सदस्यता प्रमाणित की जाएगी। फिर उम्मीदवार को अपना वोट एक बार में डालने का मौका मिलेगा, जो तुरंत सबमिट हो जाएगा।
सदस्यता और वोटिंग का तरीका
- YCEA एप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- ओटीपी डालने के बाद, अपना नाम, पता, फोटो और वोटर आईडी/आधार कार्ड अपलोड करें।
- डिजिटल आईडी जनरेट होने के बाद, वोट डालने की प्रक्रिया को पूरा करें।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस | मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव | मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष | यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव | Youth Congress President | मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस | MP Youth Congress | ऑनलाइन चुनाव | ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया | Madhya Pradesh | MP News
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari