द सूत्र फिर सही, MPPSC 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 155 पद और नेगेटिव मार्किंग का ऐलान

Sourabh Bhatnagar | Jan 01, 2026, 10:15 IST
Share
mppsc-2026-notification-dates-eligibility
mppsc-2026-notification-dates-eligibility

द सूत्र की खबर एक बार फिर एकदम सही साबित हुई। राज्य सेवा परीक्षा 2026 (MPPSC) का नोटिफिकेशन 31 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। इस बार 155 पदों पर भर्ती होगी।

शॉर्ट में समझें खबर से जुड़ी जरूरी बातें...

  • राज्य सेवा परीक्षा 2026 (MPPSC) का नोटिफिकेशन आ गया है।
  • राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 10 जनवरी 2026 से लेकर 9 फरवरी 2026 (रात 12 बजे तक) किए जा सकते हैं।
  • अगर आप अंतिम तारीख तक आवेदन नहीं कर पाते, तो विलंब शुल्क के साथ 10 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक ₹3000 और 17 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक ₹25000 का शुल्क लगेगा।
  • अगर आप विलंब शुल्क के साथ आवेदन करते हैं, तो आवेदन में कोई गलती सुधारने के लिए ₹50 का शुल्क लिया जाएगा। यह सुधार 1 अप्रैल 2026 तक ही किया जा सकेगा।
द सूत्र का अनुमान 100% सही निकला! राज्य सेवा परीक्षा 2026 (MPPSC) का नोटिफिकेशन आ गया है। हमने जैसा पहले कहा गया था, इस बार (राज्य सेवा परीक्षा 2026 का विज्ञापन) करीब 160 पद होंगे, और वही हुआ। अब 155 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित अन्य के पदों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही एक और बड़ा बदलाव हुआ है। नेगेटिव मार्किंग भी शुरू कर दी गई है।

0607bdff-7c2
0607bdff-7c2


इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा में भी ला रही नेगेटिव मार्किंग, अब सभी परीक्षाओं में होगा

अब गलत जवाब देने पर कटेंगे नंबर

राज्य सेवा परीक्षा 2026 (mppsc 2026) का नोटिफिकेशन 31 दिसंबर बुधवार को रात को जारी हो गया है। इसमें प्री परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग सिस्टम रहेगा। यह पहली बार ( (MP News) ) होने जा रहा है। अब गलत जवाब देने पर नंबर कटेंगे। पहले इस नियम को असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 की भर्ती में लागू किया गया था, और इसकी जानकारी सिर्फ एक लाइन में दी गई थी। अब यह नियम राज्य सेवा, वन सेवा और अन्य सभी परीक्षाओं में भी लागू किया जाएगा।

क्यों हुआ लागू

आयोग ने बताया कि ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि परीक्षा (MP Education News) की गुणवत्ता सुधारी जा सके। वहीं मेहनती उम्मीदवारों को इसका फायदा मिल सके।

अब ऐसा देखा जा रहा है कि प्री-एग्जाम का कटऑफ 80 फीसदी या उससे ज्यादा जा रहा है। नेगेटिव मार्किंग लागू होने से यह कटऑफ कंट्रोल में रहेगा। इसका फायदा वही उम्मीदवार उठा पाएंगे जो सही से पढ़ाई करते हैं। इसलिए ये नियम सभी परीक्षाओं में लागू किया जाएगा।

MPPSC 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी

  1. राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2026 तक होगी। आप ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट www.mponline.gov.in और www.mpsc.mp.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।
  2. परीक्षा तिथि:
  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को होगी।
  • पहला पेपर (सामान्य अध्ययन) सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगा।
  • दूसरा पेपर (सामान्य अभिरुचि परीक्षण) दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक होगा। आवेदन प्रक्रिया:
  • राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। मैन्युअल या डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विलंब शुल्क: Late Fee

  • अगर आप 9 फरवरी के बाद आवेदन करते हैं, तो 10 फरवरी से 16 फरवरी तक ₹3000 का विलंब शुल्क लगेगा।
  • 17 फरवरी से 1 अप्रैल तक आवेदन करने पर ₹25000 का विलंब शुल्क देना होगा।
नोट: विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने पर त्रुटि सुधार के लिए ₹50 का शुल्क लिया जाएगा, और त्रुटि सुधार केवल 1 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा।

ea390d7d-d36
ea390d7d-d36


नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें



MPPSC से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 में केवल 32 पद, इसमें भी 23 पद दिव्यांग के लिए



Tags:
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • mppsc
  • राज्य सेवा परीक्षा 2026 का विज्ञापन
  • mppsc 2026
  • mppsc 2026 update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच