MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट जारी, द सूत्र ने पहले ही बता दी थी डेट
Manya Jain | Jan 21, 2026, 21:14 IST
mppsc food safety officer result 2026 out
MPPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। 'द सूत्र' ने दो दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट में पक्का कर दिया था कि रिजल्ट इसी महीने आएगा। इस भर्ती में कुल 123 पदों पर भर्ती होनी है।
NEWS IN SHORT
- रिजल्ट हुआ जारी: आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट घोषित किया।
- पदों में बड़ा इजाफा: कुल पद 67 से बढ़ाकर अब 123 कर दिए गए हैं।
- 87% मुख्य भाग: 109 पदों के लिए 382 उम्मीदवार इंटरव्यू हेतु सफल।
- 13% प्रोविजनल: 14 पदों के लिए 98 उम्मीदवारों को पास किया गया।
- जल्द होंगे इंटरव्यू: परीक्षा के बाद अब इंटरव्यू के लिए तैयारी तेज हो गई है।
NEWS IN DETAIL
मुख्य भाग (87%) के 109 पदों के लिए कुल 382 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। वहीं, प्राविधिक (13% प्रोविजनल) के 14 पदों के लिए 98 उम्मीदवार पास हुए हैं। अब इन सभी उम्मीदवारों के लिए जल्द ही इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उम्मीदवार आफिशियल लिंक पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
देखें रिजल्ट...
17 साल बाद आया था भर्ती नोटिफिेकेशन
फिर जब नया विज्ञापन आया, तो पद घटाकर 67 कर दिए गए। ये बदलाव वित्त विभाग के एक फार्मूले की वजह से हुआ था, जिसमें कहा गया था कि रिक्त पदों को तीन साल में भरना है।
तो विभाग ने वित्तीय साल 2024-25 और 2025-26 के लिए मिलाकर 67 पद जारी किए। आयोग ने इसकी परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की, जिसमें करीब 42 हजार उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
फिर यह 56 पद कैसे बढ़े
फिर विभाग ने वित्त विभाग से बात की और उनसे मंजूरी मांगी कि बाकी के 56 पद इसी भर्ती में जोड़ दिए जाएं, ताकि बार-बार परीक्षा की प्रक्रिया न करनी पड़े और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पूरी भर्ती एक साथ हो जाए।
भर्ती के नियम के मुताबिक, ये पद 2026-27 में वित्त विभाग से मंजूर होने थे, लेकिन लंबी प्रक्रिया (mppsc food safety officer vacancy 2025) को देखते हुए विभाग ने मंजूरी दे दी। इसके बाद विभाग ने आयोग को डिमांड लैटर भेजकर इन पदों को जोड़ने का अनुरोध किया।
पद जोड़ने का यह है नियम
इसका कारण यह है कि कटऑफ अंक इसी आधार पर तय होते हैं और उसी के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट अभी नहीं आया है, इसीलिए इसमें पद जोड़ दिए गए।
खबरें ये भी...
MPPSC की फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा इसी साल कराने की तैयारी, फीस होगी रिफंड, NEYU ने यह की मांग
MP Sarkari Naukri : मध्यप्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा में परीक्षा सेंटर के लिए बदला नियम, अब सभी को इंदौर नहीं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari