MPPSC ने 45 दिन में लिए 4047 मेडिकल आफिसर उम्मीदवारों के इंटरव्यू, रिजल्ट जल्द

Sanjay Gupta | Apr 10, 2026, 20:20 IST
Share
mppsc medical officer
Photograph: (THESOOTR)

एमपीपीएससी ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती में 45 दिन में 4047 उम्मीदवारों के इंटरव्यू पूरे किए। चार बोर्ड के जरिए प्रक्रिया तेजी से पूरी हुई। अब रिजल्ट की तैयारी चल रही है और इसी महीने परिणाम जारी होने की संभावना है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला...

  • आयोग ने मेडिकल आफिसर की भर्ती निकाली थी।
  • इसमें कुल 1832 पद है, जिसमें 4047 उम्मीदवार थे।
  • लगातार 45 दिन तक इंटरव्यू चले, जो अब खत्म हुए।
  • रिजल्ट इसी माह जारी होगा।
मप्र लोक सेवा आयोग में पांच की जगह केवल चार सदस्य हैं। यानी इंटरव्यू के चार बोर्ड ही बनते हैं। इन्हीं बोर्ड के जरिए हाल के समय की सबसे बड़ी भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई है। यह भर्ती है मेडिकल ऑफिसर के 1845 पदों के लिए। आयोग ने इसके लिए 45 दिन में पात्र 4047 उम्मीदवारों के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की है।

इस कैटेगरी में इतने पद

आयोग ने 1832 मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसके लिए पात्र 4047 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया। कैटेगरी के हिसाब से देखें तो इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 384 पद, ओबीसी के लिए 380, ईडब्ल्यूएस के लिए 201, एससी में 226 और एसटी के लिए सबसे ज्यादा 642 पद रखे गए हैं।

रिजल्ट इसी माह जारी होगा

आयोग के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने बताया कि इसके लिए इंटरव्यू 27 जनवरी से 10 अप्रैल तक किए गए। यह सतत चले और इसके चलते इतनी तेजी से यह प्रक्रिया हो सकी। अब आयोग रिजल्ट की तैयारी में लग गया है। इसी माह यह रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बचे हुए विषय के इंटरव्यू मई के बाद ही संभव, इस तरह करेंगे

इंदौर में वंदे मातरम पर कांग्रेस ने दी चुनौती, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा गाकर दिया जवाब

इंदौर का वंदे मातरम् विवाद: फौजिया के पति शेख अलीम और महापौर की साजिश? किसने लगाए आरोप

इंदौर में Instagram पर केस, मेटा के एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • MPPSC
  • रिजल्ट
  • इंटरव्यू
  • अनारक्षित वर्ग
  • मेडिकल ऑफिसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा