MPPSC ने जारी किया माइनिंग इंस्पेक्टर का रिजल्ट, इससे पहले बढ़ाए थे पद
Kaushiki | Feb 26, 2026, 10:48 IST
mppsc-mining-inspector
MPPSC ने माइनिंग इंस्पेक्टर 2025 का रिजल्ट बुधवार (25 फरवरी) को जारी कर दिया है। 85 में से 11 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिले। इंटरव्यू मई-जून 2026 में होंगे।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने माइनिंग इंस्पेक्टर के कुल 85 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इसमें 11 पद ऐसे हैं, जिन पर इंटरव्यू के लिए एक भी सूटेबल कैंडिडेट सेलेक्ट नहीं हुआ है। ऐसे में ये 11 पद फिलहाल खाली रहेंगे।
इस भर्ती (Mining Inspector)की प्रक्रिया मार्च 2025 में एडवर्टाइजमेंट के साथ शुरू हुई थी। शुरुआत में आयोग ने केवल 13 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। वहीं, रिजल्ट जारी होने से ठीक पहले पदों को बढ़ा दिया गया था।
पदों की संख्या 13 से बढ़ाकर सीधे 85 कर दी गई थी। इसके बावजूद उम्मीदवारों का सिलेक्शन कमीशन की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।
नियम के मुताबिक, एक पद पर तीन उम्मीदवारों को बुलाना होता है। इस हिसाब से 74 मुख्य पदों के लिए 220 छात्र चाहिए थे। वहीं, लिखित परीक्षा में केवल 123 कैंडिडेट ही सफल हो पाए हैं।
इसमें सामान्य वर्ग के लिए 22 पद, अनुसूचित जाति के 14 और जनजाति के 17 पद शामिल किए गए हैं। ओबीसी के 12 और ईडब्ल्यूएस के लिए 9 पद शामिल हैं।
जिन छात्रों ने लिखित परीक्षा पास की है, उन्हें अब इंटरव्यू देना होगा। एमपीपीएससी (MPPSC) के पास फिलहाल कई पुरानी भर्तियों के इंटरव्यू पेंडिंग पड़े हैं।
इस वजह से माइनिंग इंस्पेक्टर के इंटरव्यू में थोड़ा समय लग सकता है। संभावना है कि ये इंटरव्यू मई या जून 2026 में कराए जाएंगे। आयोग जल्द ही इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग रिजल्ट
इस भर्ती के लिए आवेदन मई से जून 2025 तक लिए गए थे। लिखित परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया गया था। अब मेन रिजल्ट्स आने के बाद डाक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी।
जो 11 पद खाली रह गए हैं, वे फिलहाल खाली ही रहेंगे। आयोग फ्यूचर में इन पदों के लिए नई प्रक्रिया शुरू कर सकता है। फिलहाल सिलेक्टेड 123 छात्रों के बीच फाइनल सिलेक्शन की होड़ होगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC का परीक्षा सिस्टम फेल, विभागों में तालमेल की भारी कमी से हजारों युवाओं का भविष्य अंधेरे में!
MPPSC की डेंटल सर्जन परीक्षा में आरक्षण का पेंच, हाईकोर्ट ने ओबीसी की दो पोस्ट की होल्ड
MPPSC फूड सेफ्टी आफिसर के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर में बढ़े पद, अब अलग से नहीं होगी परीक्षा
अब आग पर सख्ती की तैयारी: एमपी में 3 माह में आएगा नया फायर सेफ्टी कानून
पदों की संख्या में हुआ था बड़ा बदलाव
पदों की संख्या 13 से बढ़ाकर सीधे 85 कर दी गई थी। इसके बावजूद उम्मीदवारों का सिलेक्शन कमीशन की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।
इंटरव्यू में भी आई बड़ी कमी
इसमें सामान्य वर्ग के लिए 22 पद, अनुसूचित जाति के 14 और जनजाति के 17 पद शामिल किए गए हैं। ओबीसी के 12 और ईडब्ल्यूएस के लिए 9 पद शामिल हैं।
क्या है आगे का प्लान
इस वजह से माइनिंग इंस्पेक्टर के इंटरव्यू में थोड़ा समय लग सकता है। संभावना है कि ये इंटरव्यू मई या जून 2026 में कराए जाएंगे। आयोग जल्द ही इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग रिजल्ट
रिक्रूटमेंट प्रोसेस की टाइमलाइन
जो 11 पद खाली रह गए हैं, वे फिलहाल खाली ही रहेंगे। आयोग फ्यूचर में इन पदों के लिए नई प्रक्रिया शुरू कर सकता है। फिलहाल सिलेक्टेड 123 छात्रों के बीच फाइनल सिलेक्शन की होड़ होगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC का परीक्षा सिस्टम फेल, विभागों में तालमेल की भारी कमी से हजारों युवाओं का भविष्य अंधेरे में!
MPPSC की डेंटल सर्जन परीक्षा में आरक्षण का पेंच, हाईकोर्ट ने ओबीसी की दो पोस्ट की होल्ड
MPPSC फूड सेफ्टी आफिसर के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर में बढ़े पद, अब अलग से नहीं होगी परीक्षा
अब आग पर सख्ती की तैयारी: एमपी में 3 माह में आएगा नया फायर सेफ्टी कानून
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava