MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 का कटऑफ यह गया, इतने पर हुआ चयन
Sanjay Gupta | Mar 06, 2025, 11:01 IST
thesootr
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 का रिजल्ट जारी हुआ, लेकिन कटऑफ घोषित नहीं किया गया। अनुमानित कटऑफ 78-79% के बीच रहा। परीक्षा 16 फरवरी को हुई और रिजल्ट 17 दिनों में जारी किया गया।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्री का रिजल्ट जारी किया, लेकिन कटऑफ जारी नहीं किया है। आयोग ने इस बार नियम में पहले ही बदलाव कर दिया था और अब यह कटऑफ UPSC की तर्ज पर केवल फाइनल रिजल्ट के बाद ही जारी किया जाएगा। हालांकि, कई उम्मीदवारों के संदेश और चर्चा के बाद 'द सूत्र' ने मोटे तौर पर इस कटऑफ की अनौपचारिक जानकारी जुटाई है, जिससे उम्मीदवारों को भविष्य में तैयारियों के लिए एक लक्ष्य सामने रहे।
इस बार प्रश्नपत्र का स्तर बेहतर था और इसे एरर-फ्री बताया गया। माना जा रहा था कि इस बार कटऑफ 80 के नीचे जाएगा और यह 78 के आसपास रह सकता है, और वही हुआ।
राज्य सेवा प्री 2025 रिजल्ट में केवल 158 पद थे। पद के 20 गुना व अंतिम कटऑफ पर आने वाले सभी उम्मीदवारों को चयन किया जाता है। पद के 20 गुना हिसाब से 3 हजार 160 उम्मीदवारों का चयन होना था। लेकिन कुल 4 हजार 694 सफल घोषित हुए हैं। इससे साफ है कि अंतिम कटऑफ अंक पर एक-दो नहीं बल्कि सैंकड़ों उम्मीदवार थे। इसके चलते जो कटऑफ थोड़ा और गिरने की उम्मीद की जा रही थी वह अनारक्षित में 79 तक ही आया और नीचे नहीं गया।
राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेन्स अब 9 से 14 जून के बीच होगी। यानी परीक्षा की तैयारी के लिए 95 दिन का समय मिल गया है। इस परीक्षा में अनारक्षित के लिए 38, एसटी के लिए 24, एससी के लिए 48, ओबीसी के लिए 35 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 13 पद हैं। इस परीक्षा में आयोग ने रिकॉर्ड तेजी से काम किया है। पहले 16 फरवरी को प्री हुई, फिर 17 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर आपत्ति बुलाई और अब रिजल्ट मात्र 17 दिन में जारी कर दिया है। दरअसल कटऑफ लिस्ट आने के बाद कई उम्मीदवार जो बॉर्डर अंक पर चयन से अटक जाते थे, वह हाईकोर्ट का रूख करते थे और सवालों के आंसर को चैलेंज करते थे। इसके चलते कई तरह की लिटिगेशन आती थी। हर परीक्षा में इस तरह के केस आयोग के खिलाफ लगे थे। इसके चलते परीक्षा में देरी और रिजल्ट में भी देरी रहती थी। इन सभी से बचने के लिए ही आयोग ने यूपीएससी का रास्ता अपनाया और वहां भी प्री का कटऑफ जारी नहीं होता है। इसी तर्ज पर अब मप्र लोक सेवा आयोग ने भी कटऑफ जारी करना बंद कर दिया। अब यह फाइनल रिजल्ट के बाद ही बताया जाएगा।
खबर यह भी...
इस तरह संभावित रहा है कटऑफ
- अनारक्षित श्रेणी के लिए कटऑफ: 79%
- ओबीसी मेल कैटेगरी में: 78%
- ओबीसी फीमेल कैटेगरी में: 77%
- EWS कैटेगरी में: 76%
- वहीं प्रोवीजनल यानी 13 फीसदी कैटेगरी में – अनारक्षित के लिए 78 फीसदी तो ओबीसी के लिए 76 फीसदी संभावित है।
खबर यह भी...
एक ही अंक पर कई उम्मीदवारों के कारण हाई रहा कटऑफ
- 87 फीसदी कैटेगरी रिजल्ट में 3 हजार 866 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जबकि इसके लिए 144 ही पद हैं यानी 20 गुना की बात करें तो यह 2 हजार 880 उम्मीदवार होते हैं। यानी साफ है कि अंतिम कटऑफ अंक पर कई सारे उम्मीदवार थे।
- इसी तरह 13 फीसदी प्रोविजनल कैटेगरी की बात करें तो इसमें 14 पद हैं और 20 गुना के हिसाब से 280 उम्मीदवार चयनित होने थे लेकिन हुए 828। यानी यहां भी अंतिम कटऑफ अंक पर एक नहीं कई उम्मीदवार मौजूद थे। इसके चलते यह कटऑफ भी बहुत अधिक नीचे नहीं गिरा।
खबर यह भी...
17 दिन में जारी हुआ रिजल्ट, मेन्स परीक्षा जून में
क्यों नहीं दिया कटऑफ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA