MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 का मेन्स और 2025 प्री का रिजल्ट जारी, 'द सूत्र' 100 फीसदी सही

Sanjay Gupta | Mar 05, 2025, 20:40 IST
Share
MPPSC State Service Exam 2024
MPPSC State Service Exam 2024

राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस अब 9 से 14 जून को होगी। यानी परीक्षा की तैयारी के लिए 95 दिन का समय मिल गया है। इस परीक्षा में अनारक्षित के लिए 38, एसटी के लिए 24, एससी के लिए 48, ओबीसी के लिए 35 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 13 पद है।

Indore.'द सूत्र' ने इस बात का खुलासा किया था कि राज्य सेवा परीक्षा 2024 मेंन्स और प्री 2025 का रिजल्ट किसी भी दिन जारी हो सकता है। एक बार फिर 'द सूत्र' सौ फीसदी सही निकला है। पीएससी ने दोनों के रिजल्ट बुधवार शाम को जारी कर दिए हैं।

राज्य सेवा प्री 2025 रिजल्ट में 4694 सफल

प्री राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए कुल 158 पद है, रिजल्ट जारी होने के साथ ही इसमें पद बढ़ने की उम्मीद खत्म हो चुकी है। वहीं जो कटऑफ इसमें गिरने की उम्मीद की जा रही थी, वहीं रिजल्ट के बाद 'द सूत्र' को उम्मीदवारों से जानकारी मिली है कि कट ऑफ 80 के ऊपर गया है। कुछ उम्मीदवारों के 78-79 तक फाइनल आंसर की से भी सही थे लेकिन उनका नहीं हुआ है। वहीं मेंस के लिए 87 फीसदी कैटेगरी में 3866 उम्मीदवार और प्रोविजनल 13 फीसदी कैटेगरी में 828 उम्मीदवार पास हुए हैं। कुल 4694 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। वहीं मेंस में पद के 20 गुना सफल घोषित होते हैं, ऐसे में रिजल्ट से साफ है कि अंतिम कटऑफ पर कई उम्मीदवार थे जिसके चलते इतने अधिक उम्मीदवार मेंस के लिए सफल घोषित हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 और 2025 के रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू

17 दिन में दिया रिजल्ट, मेंस अब जून में

राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस अब 9 से 14 जून को होगी। यानी परीक्षा की तैयारी के लिए 95 दिन का समय मिल गया है। इस परीक्षा में अनारक्षित के लिए 38, एसटी के लिए 24, एससी के लिए 48, ओबीसी के लिए 35 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 13 पद है। इस परीक्षा में आयोग ने रिकॉर्ड तेजी से काम किया है। पहले 16 फरवरी को प्री हुई, फिर 17 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर आपत्ति बुलाई और अब रिजल्ट मात्र 17 दिन में जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...Mppsc असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में आयु गणना के ईयर ने उलझाया

राज्य सेवा मेंस 2024 का भी रिजल्ट

राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2024 बीते साल 21 से 26 अक्टूबर को हुई थी। यह परीक्षा कुल 110 पदों के लिए हुई थी। इसमें करीब तीन हजार उम्मीदवार बैठे थे, जिसमें अब पदों के तीन गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। कुल 110 पदों में से 87 फीसदी फार्मूले में 102 पद रखे गए हैं, जिसके लिए 306 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। वहीं 13 फीसदी प्रोविजनल रिजल्ट कैटेगरी में कुल 8 पद रखे हुए हैं, इसके लिए 33 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इंटरव्यू के लिए कुल 339 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। इसके इंटरव्यू अगस्त 2025 में शेड्यूल है। इसमें अनारक्षित कैटेगरी के लिए 45 पद, एससी में 14, एसटी के लिए 17, ओबीसी में 20, ईओडब्ल्यू 14 पद है।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 की फाइनल आंसर की जारी, सिर्फ एक में बदलाव

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर की एग्जाम को आगे बढ़ाने की क्यों उठी मांग

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • राज्य सेवा परीक्षा 2024
  • MPPSC
  • लोक सेवा आयोग
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी पीएससी
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड