MPPSC स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा में ब्लू टूथ से नकल पर प्रिंसिपल और दो इनविजिलेटर को नोटिस
Sanjay Gupta | Published:
MPPSC State Engineering Exam Bluetooth Cheating case
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) द्वारा आयोजित स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा में ब्लू टूथ से नकल के मामले में अब संभागायुक्त दीपक सिंह ने सख्ती दिखाई।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) द्वारा आयोजित की गई स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा के दौरान ब्लू टूथ से नकल के केस में अब संभागायुक्त दीपक सिंह ने सख्ती दिखाई है। इसमें जिम्मेदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसमें परीक्षा सेंटर के प्रिंसिपल और कक्ष के जिम्मेदार इन्विजीलेटर (वीक्षक) शामिल हैं।
खबर यह भी...MPPSC को लेकर हाईकोर्ट इंदौर की अहम टिप्पणी, इसी से उठे सवाल फिर रिजल्ट और अंक क्यों नहीं बताए जा रहे
स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम में हाईटेक तरीके से नकल करते एक स्टूडेंट पकड़ में आया था। रविवार को यह परीक्षा इंदौर के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस बार परीक्षा में उपस्थिति केवल 55% ही रही। यानी 8 हजार आवेदनकर्ताओं में से करीब 4400 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के दौरान ऑब्जर्वर ने देखा कि वह स्मार्ट वॉच के जरिए ब्लूटूथ लगाकर नकल करने की कोशिश कर रहा था। घड़ी से निकल रही हल्की नीली रोशनी ने उसकी पोल खोल दी।
खबर यह भी...27% ओबीसी आरक्षणः MPPSC ने पुराना एफिडेविट वापस लेने सुप्रीम कोर्ट से की गुहार, बिना शर्त माफी भी मांगी
इस बार उपस्थिति कम रहने से प्रतिस्पर्धा घटी है। एक पद पर पहले लगभग 350 दावेदार थे, जो अब घटकर करीब 158 रह गए हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
स्टेट इंजीनियरिंग और डेंटल सर्जन परीक्षा में गड़बड़ी | आईएएस दीपक सिंह
इन्हें भेजा गया नोटिस
इंदौर के शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय में 24 अगस्त को आयोजित राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2024 में एक उम्मीदवार द्वारा स्मार्ट वॉच पहनकर परीक्षा देने की जानकारी सामने आई थी। इस पर संभागायुक्त दीपक सिंह ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-16 के तहत शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, केन्द्राध्यक्ष, और महाविद्यालय के विजिटिंग फैकल्टी तथा परीक्षा में नियुक्त वीक्षक जितेन्द्र सन्दवाने और ज्योति शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र भेजा गया है। इन सभी को 7 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
यह हुआ था केस
खबर यह भी...27% ओबीसी आरक्षणः MPPSC ने पुराना एफिडेविट वापस लेने सुप्रीम कोर्ट से की गुहार, बिना शर्त माफी भी मांगी
कम रही उपस्थिति, परीक्षा का ये हाल
रिक्तियों का यह हाल
परीक्षा का यह है पैटर्न
| |
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
स्टेट इंजीनियरिंग और डेंटल सर्जन परीक्षा में गड़बड़ी | आईएएस दीपक सिंह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari