MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 के आखिरकार एक सवाल ने बढ़ा दी उलझन

Sanjay Gupta | Feb 21, 2025, 14:08 IST
Share
THE SOOTR
THE SOOTR

इस बार राज्य सेवा परीक्षा 2025 के प्रश्न पत्र का स्तर सराहा जा रहा है। हालांकि, अब एक सवाल को लेकर उलझन पैदा हो गई है और इस पर आपत्तियां भी उठाई जा रही हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 16 फरवरी को राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 का आयोजन किया था। इस बार प्रश्न पत्र के स्तर की जानकार भी तारीफ कर रहे हैं और इसे एरर फ्री प्रश्न पत्र बताया जा रहा है। लेकिन अब एक सवाल को लेकर उलझन सामने आई है। इस पर आपत्ति भी लग रही है।

खबर यह भी...

यह है वह सवाल

आयोग ने एक सवाल पूछा था कि- बघेलखंड के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रणमत सिंह को कब फांसी दी गई...
- अगस्त 1857
- अगस्त 1858
- अगस्त 1859
- अगस्त 1862
(आयोग ने प्रोवीजनल आंसर की में इसका आंसर सी यानी अगस्त 1859 दिया है)

thesootr
thesootr

प्रतिमा स्थल पर यह लिखी तारीख

thesootr
thesootr

उधर 'द सूत्र' को एक उम्मीदवार ने उनके एक प्रतिमा स्थल की फोटो भेजी है। इसमें उनके शहीद दिवस अगस्त 1860 लिखा हुआ है। उधर जब गूगल पर बारे में जानकारी जुटाई तो इसमें अगस्त 1859 और 1860 को लेकर असमंजस है। हालांकि अधिकांश जगह पर अगस्त 1859 ही जवाब आ रहा है। आपत्तियों के आधार पर आयोग फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगा। इसमें इस जवाब को लेकर और स्थिति साफ होगी।

98 हजार ने दी है परीक्षा

आयोग द्वारा 158 पदों के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2025 की विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें 1.18 लाख आवेदक थे और कुल 98 हजार ने परीक्षा दी थी और उपस्थिति करीब 82 फीसदी थी। आयोग ने परीक्षा के अगले दिन 17 फरवरी को ही प्रोवीजनल आंसर की जारी कर दी थी। वहीं परीक्षा कैलेंडर में मेंस की तारीख 9 से 14 जून घोषित कर दी है। यानी मार्च के पहले सप्ताह में ही इसका रिजल्ट आना संभावित है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश में राज्य सेवा परीक्षा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • mppsc 2025 pre
  • mppsc
  • MPPSC 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच