जबलपुर में मुस्लिम समाज का आतंकवाद के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पाकिस्तान-आतंकवाद का जलाया पुतला

Neel Tiwari | Published:
Share
Muslim community demonstration
Muslim community demonstration

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारत में चौतरफा हो रहा है। इसी क्रम में 25 अप्रैल को जबलपुर के रजा चौक और ओमती तिराहे पर मुस्लिम समुदाय ने विरोध करते हुए एकजुटता का संदेश दिया है...

MP NEWS: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में देशभर से घूमने आए सैलानियों को निशाना बनाया गया, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस हमले से पूरे देश में गहरा आक्रोश फैल गया है। 25 अप्रैल यानी आज मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुस्लिम समाज ने इस आतंकी घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। रजा चौक और ओमती तिराहे पर हुए इस प्रदर्शन में पाकिस्तान और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का पुतला जलाकर कड़ा विरोध जताया गया।

आतंकवाद मजहब के नाम पर धब्बा है

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक एस. के. मुद्दीन ने कहा, “आतंकवादी न तो इस्लाम के प्रतिनिधि हैं और न ही किसी मजहब के। वे केवल इंसानियत के दुश्मन हैं। इस्लाम मोहब्बत, शांति और भाईचारे का धर्म है, और जो लोग इसके नाम पर खून बहाते हैं, वे केवल कलंक हैं।” उन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों की आलोचना करते हुए कहा कि भारत का मुस्लिम समाज इन ताकतों के खिलाफ एकजुट है।

ये खबर भी पढ़िए... पाकिस्तानी भाभी के कहने पर मुस्लिम पति ने हिंदू पत्नी से की वो डिमांड कि मच गया हंगामा

'हिंदू-मुस्लिम एकता को नहीं तोड़ सकते आतंकी'

प्रदर्शन के दौरान मतीन अंसारी ने कहा कि भारत की मिट्टी में सांप्रदायिक सौहार्द की गहरी जड़ें हैं। “हम मुस्लिम हैं, लेकिन हमारी पहचान भारतीय भी है। हम सदियों से अपने हिंदू भाइयों के साथ मिलकर रहते आए हैं। मजहब अलग हो सकता है, लेकिन वतन की मोहब्बत एक है। आतंकवादी ताकतें इस एकता को तोड़ना चाहती हैं, पर हम उन्हें कभी सफल नहीं होने देंगे,” उन्होंने कहा।

ये खबर भी पढ़िए... मप्र वेयर हाउसिंग के नवाचार ने लगाई सरकार को करोड़ों की चपत

सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की कि ऐसे आतंकी हमलों के पीछे सक्रिय पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि केवल निंदा से काम नहीं चलेगा, बल्कि इन आतंकवादी अड्डों को पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए। साथ ही यह भी मांग की गई कि भारत, पाकिस्तान को आतंकवाद के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जवाबदेह बनाए।

ये खबर भी पढ़िए... रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का सनसनीखेज बयान: तीन दशकों से आतंकवादियों का समर्थन कर रहा पाकिस्तान

जबलपुर से भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश

यह प्रदर्शन केवल विरोध का नहीं, बल्कि सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी था। मुस्लिम समाज ने साफ कर दिया कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता और देश की सुरक्षा व शांति के लिए सभी समुदायों को मिलकर आवाज उठानी होगी। जबलपुर से उठी यह आवाज पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है कि मजहब चाहे कोई भी हो, इंसानियत सबसे ऊपर है।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अब बिजली कर्मचारियों के होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर, 30 अप्रैल तक करें आवेदन





पहलगाम में आतंकी हमला

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
  • पहलगाम में आतंकी हमला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर