जहांनुमा होटल के मालिक नादिर रशीद ने भोपाल में गोली मारकर की आत्महत्या, नवाब खानदान से है ताल्लुक
Sandeep Kumar | Mar 27, 2024, 12:15 IST
जहांनुमा होटल के मालिक थे नादिर खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चौंकाने वाली खबर है। यहां के विख्यात जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद ने खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने डिप्रेशन के चलते खुद को गोली मार ली।
BHOPAL. भोपाल से बड़ी घटना सामने आई है। राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित होटलों में शामिल जहांनुमा होटल के मालिक नादिर रशीद ( Nadir Rashid ) ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन उनके कई महीनों से डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है। नादिर ने श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बाल भवन के पास स्थित अपने निवास पर बुधवार सुबह 10 बजे अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम अली और जफर है। उनकी पत्नी का नाम सोनिया बिब्बो है। बताया जा रहा है कि नादिर रशीद नवाब खानदान से ताल्लुक रखते थे।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल Masjid कमेटी में हुए घोटाले का खुला राज, जानें किसके कार्यकाल में हुआ था घोटाला
श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय नादिर राशिद श्यामला हिल्स क्षेत्र में बाल भवन विद्यालय के पास स्थित निवास पर दो बेटों और परिवार के साथ रहते थे। बुधवार सुबह 10 बजे नादिर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे हैं, अली और जफर। दोनों कारोबार संभालते हैं। उनकी पत्नी का नाम सोनिया बिब्बो है। नवाब खानदान से ताल्लुक होने के कारण महिलाओं को बिब्बो कहा जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल की सिद्धि मिश्रा ने छोटी उम्र में किया बड़ा धमाका, Mount Everest के बेस कैंप पहुंचकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जानकारी के अनुसार नादिर ने बाथरूम में अपने सिर में गोली मारी है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...649 करोड़ के मालिक हैं नकुलनाथ, फिर भी नहीं है खुद के नाम पर गाड़ी
बताया जाता है कि नादिर राशिद भोपाल की शासिका रहीं सुरैय्या के बेटे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। मामला राजधानी के एक प्रतिष्ठित कारोबारी के गोली मारकर आत्महत्या करने का होने के कारण पुलिस बहुत गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नादिर राशिद की उम्र करीब 65 वर्ष से अधिक है। उन्होंने अपने कमरे में गोली मारी है। सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...पीएम नरेंद्र मोदी की लहर पर सवार BJP ने इस काम में भी लगा दी शतक
नादिर खान के गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना जैसे ही लोगों मिली, उनके चाहने वालों और परिचितों का घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते उनके निवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार होटल जहांनुमा 5 स्टार हेरिटेज होटल है। इस भवन का निर्माण बेगम सुल्तान जहां के कार्यकाल में एक शाही निवास के लिए किया गया था। सुल्तान जहां बेगम के दूसरे बेटे औबेदुल्ला खां जो भोपाल रियासत के कमांडर इन चीफ, भोपाल स्टेट थे, उनके द्वारा 1890 में इसका निर्माण कराया गया। औबेदुल्ला खां इस शाही भवन में लंबे समय तक निवास करते थे, इसके बाद इसे एक 5 स्टार हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया। श्यामला हिल्स की पहाड़ी पर स्थित जहांनुमा होटल का ब्रिटिश औपनिवेशिक, इतालवी पुनर्जागरण और शास्त्रीय यूनानी वास्तुकला का एक मिश्रण है। बोगेनविलिया, चंपा और अन्य फूलों की आकर्षक छटाओं से यह होटल पूरी तरह से सुसज्जित है।

सुबह 10 बजे नादिर ने खुद को मारी गोली

पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया ले गए शव
जानकारी के अनुसार नादिर ने बाथरूम में अपने सिर में गोली मारी है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...649 करोड़ के मालिक हैं नकुलनाथ, फिर भी नहीं है खुद के नाम पर गाड़ी
पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट
बताया जाता है कि नादिर राशिद भोपाल की शासिका रहीं सुरैय्या के बेटे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। मामला राजधानी के एक प्रतिष्ठित कारोबारी के गोली मारकर आत्महत्या करने का होने के कारण पुलिस बहुत गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नादिर राशिद की उम्र करीब 65 वर्ष से अधिक है। उन्होंने अपने कमरे में गोली मारी है। सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...पीएम नरेंद्र मोदी की लहर पर सवार BJP ने इस काम में भी लगा दी शतक
नादिर खान के चाहने वालों का लगा तांता
नादिर खान के गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना जैसे ही लोगों मिली, उनके चाहने वालों और परिचितों का घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते उनके निवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
1890 में तैयार हुआ था हेरिटेज होटल
जानकारी के अनुसार होटल जहांनुमा 5 स्टार हेरिटेज होटल है। इस भवन का निर्माण बेगम सुल्तान जहां के कार्यकाल में एक शाही निवास के लिए किया गया था। सुल्तान जहां बेगम के दूसरे बेटे औबेदुल्ला खां जो भोपाल रियासत के कमांडर इन चीफ, भोपाल स्टेट थे, उनके द्वारा 1890 में इसका निर्माण कराया गया। औबेदुल्ला खां इस शाही भवन में लंबे समय तक निवास करते थे, इसके बाद इसे एक 5 स्टार हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया। श्यामला हिल्स की पहाड़ी पर स्थित जहांनुमा होटल का ब्रिटिश औपनिवेशिक, इतालवी पुनर्जागरण और शास्त्रीय यूनानी वास्तुकला का एक मिश्रण है। बोगेनविलिया, चंपा और अन्य फूलों की आकर्षक छटाओं से यह होटल पूरी तरह से सुसज्जित है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA