12 दिन बाद नेपाल बॉर्डर से मिली अर्चना तिवारी, इंदौर के युवक के साथ घूमने गई थी काठमांडू

Dablu Kumar | Published:
Share
archana tiwari news
archana tiwari news

नर्मदा एक्सप्रेस से लापता छात्रा अर्चना तिवारी करीब 12 दिन बाद यूपी के लखीमपुर खीरी में मिली। पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से उसे बरामद किया। आज (बुधवार) को पुलिस मामले को लेकर खुलासा करेगी।

नर्मदा एक्सप्रेस से रहस्यमय तरीके से लापता हुई छात्रा अर्चना तिवारी (29) को जीआरपी ने 12 दिन बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया है। जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा ने जानकारी दी कि युवती नेपाल सीमा के पास पाई गई थी। जीआरपी के अनुसार, अर्चना इंदौर के एक युवक के साथ काठमांडू घूमने गई थी और काठमांडू से लौटते समय ही जीआरपी की टीम ने उसे ट्रैक किया। फिलहाल, उसे भोपाल लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह क्यों और कहां गई थी।



आज होगा खुलासा

कटनी की निवासी अर्चना तिवारी इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही थी। 7 अगस्त को वह इंदौर से कटनी अपने घर जाने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच बी-3 में सवार हुई थी, लेकिन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाद से वह अचानक लापता हो गई। उसकी सीट पर केवल बैग मिला था। मामले की जांच में ग्वालियर पुलिस आरक्षक राम तोमर का नाम सामने आया, जिसने अर्चना का टिकट बनवाया था। जीआरपी को कुछ दिन पहले अर्चना की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। लगातार ट्रैकिंग के बाद आखिरकार जीआरपी को सफलता मिली और वह अर्चना तक पहुंच पाई। अब आज अन्य चीजों पर पुलिस खुलासा करेगी।

पुलिस और जीआरपी की तलाश अभियान

इंदौर, भोपाल और कटनी जीआरपी ने वन विभाग की टीमों के साथ मिलकर मिड घाट के जंगल समेत कई इलाकों में 12 दिन तक लगातार सर्चिंग की। हर संभावना पर जांच की गई, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

इस बीच अर्चना के मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश भी की गई। मंगलवार को अचानक उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि वह सुरक्षित है। इसके बाद पुलिस ने कॉल ट्रेस कर लोकेशन निकाली और यूपी के लखीमपुर खीरी के नेपाल बॉर्डर से छात्रा को बरामद कर लिया।

ये भी पढ़िए...अर्चना तिवारी ने किया मां को फोन, बोली- ठीक हूं मैं, बड़ा सवाल किसने करवाया उसका टिकट

आरक्षक राम तोमर का कनेक्शन

जांच में सामने आया कि अर्चना पिछले दो साल से ग्वालियर के आरक्षक राम तोमर (Ram Tomar) के संपर्क में थी। पुलिस के अनुसार, नर्मदा एक्सप्रेस का टिकट भी राम तोमर ने अपनी आईडी से अर्चना के लिए बुक कराया था।

आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जब पुलिस ने ग्वालियर स्थित राम तोमर के कमरे पर दबिश दी, तो वहां कई लड़कियों का सामान और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस को शक है कि वह कई युवतियों से संपर्क में था और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकता है।

राम तोमर ने पूछताछ में बताया कि टिकट उसने कराया था लेकिन अर्चना ट्रेन में आई ही नहीं। हालांकि, जीआरपी को शक है कि उसका इस पूरे मामले में गहरा हाथ हो सकता है।

ये भी पढ़िए...भोपाल आएंगे PM मोदी, मेट्रो का करेंगे शुभारंभ, पीएम मित्रा पार्क का भी करेंगे भूमिपूजन

अर्चना की बरामदगी और आगे की कार्रवाई

छात्रा अर्चना तिवारी को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास लखीमपुर खीरी से सुरक्षित बरामद कर लिया है। भोपाल जीआरपी आईपीएस राहुल कुमार लोढ़ा ने पुष्टि की है कि छात्रा को लेकर टीम रवाना हो गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अर्चना वहां तक कैसे पहुंची, क्या उसे बहकाया गया था या उसने खुद वहां जाने का निर्णय लिया।

घटनाक्रम की टाइमलाइन

7 अगस्त – अर्चना नर्मदा एक्सप्रेस से इंदौर से कटनी के लिए रवाना हुई।
कटनी पहुंचने पर – सीट पर बैग मिला लेकिन छात्रा गायब थी।
8-18 अगस्त – पुलिस ने जंगलों और कई इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया।
19 अगस्त (सुबह) – अर्चना ने अपनी मां को फोन कर बताया कि वह सुरक्षित है।
19 अगस्त (शाम) – पुलिस ने यूपी के लखीमपुर खीरी से छात्रा को बरामद किया।

इन सभी मामले पर तेजी से हुआ खुलासा

अर्चना सिविल जज की तैयारी कर रही थी। नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट राम तोमर ने कराया था। 12 दिन तक जंगलों और इलाकों में तलाश की गई। अर्चना नेपाल बॉर्डर के पास मिली। पुलिस अब राम तोमर की गतिविधियों की गहन से जांच कर रही है।

ये भी पढ़िए...भोपाल से लेकर इंदौर तक भारी बारिश, बैतूल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 युवकों का रेस्क्यू

FAQ

  1. नर्मदा एक्सप्रेस से लापता छात्रा अर्चना तिवारी कहां से मिली?
    अर्चना तिवारी को 12 दिन बाद यूपी के लखीमपुर खीरी से नेपाल बॉर्डर के पास बरामद किया गया।
  2. अर्चना तिवारी के लापता होने में किसका नाम सामने आया है?
    जांच में सामने आया है कि ग्वालियर का आरक्षक राम तोमर पिछले 2 साल से अर्चना के संपर्क में था और उसी ने ट्रेन का टिकट भी कराया था।
  3. अर्चना तिवारी की बरामदगी के बाद पुलिस क्या कर रही है?
    पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अर्चना वहां कैसे पहुँची, क्या वह खुद गई थी या किसी ने उसे बहकाया। साथ ही राम तोमर की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Katni News

Tags:
  • Katni News
  • कटनी
  • नेपाल बॉर्डर
  • आईपीएस राहुल कुमार लोढ़ा
  • अर्चना तिवारी
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर