नरोत्तम मिश्रा का लाखों का बकाया होगा माफ, कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी सरकार!
Jitendra Shrivastava | Mar 13, 2026, 16:32 IST
Photograph: (thesootr)
नरोत्तम मिश्रा के सरकारी बंगले को लेकर बकाया माफ करने के लिए सरकार कैबिनेट में प्रस्ताव ला सकती है। बंगला री-अलॉट और जुर्माना माफी की तैयारी भी चल रही है।
News In Short
- नरोत्तम मिश्रा के बंगले का किराया बढ़ने पर जुर्माना 30 गुना बढ़ा।
- सरकार जुर्माना माफी के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव ला सकती है।
- नरोत्तम मिश्रा और रामखेलावन का जुर्माना माफ किया जा सकता है।
- बंगला री-अलॉट करने की तैयारी की जा रही है।
- अफसरों के बीच जुर्माना माफी को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं।
News In Detail
Sootr बताते हैं कि नियम साथ नहीं दे रहे, इसलिए बाकायदा कैबिनेट में प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। चलिए मामले को शुरू से समझते हैं।
पूर्व मंत्री का बंगला, विवाद और बढ़ता जुर्माना
B Type के इस बंगले का साधारण से किराया है- सिर्फ 3000 रुपए महीना। साल 2023 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद मिश्रा न तो मंत्री रहे और ना ही विधायक, लेकिन सरकारी बंगला उनके पास ही रहा।
कई बार आग्रह और पत्र जारी करने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा ने ये बंगला नहीं छोड़ा तो उन पर इसका किराया और जुर्माना बढ़ता ही जा रहा है।
इधर... एक और पूर्व मंत्री रामखेलावन भी अपने बंगले पर काबिज रहे तो उनकी स्थिति भी नरोत्तम मिश्रा की तरह ही ओवर ड्यू वाली हो गई।
बता दें कि दिसंबर 2025 तक नियम था कि बंगला खाली नहीं करने पर मूल किराया का दस गुना जुर्माना देना पड़ेगा। यानी डॉ मोहन यादव की सरकार दिसंबर 2023 में बन गई थी तो इसके हिसाब से दिसंबर 2025 तक कुल 24 महीने होते हैं। तो करीब 24 महीने का किराया जुर्माने सहित सात लाख 20 हजार रुपए हो जाता है। इधर जनवरी 2026 से बंगलों पर जुर्माने की राशि दस गुना की जगह 30 गुना कर दी गई।
नरोत्तम मिश्रा पर जुर्माना 21 लाख तक पहुंचा
इसी दौरान कई अन्य लोगों ने भी बंगले खाली किए, मगर नरोत्तम मिश्रा बंगले पर जमे रहे। तो 30 गुना जुर्माने के हिसाब से अब उन पर करीब 21 लाख रुपए से भी ज्यादा का जुर्माना बन रहा है।
अभी यह है सरकारी बंगलों का किरायाB type: 3000 रुपए महीनाC type: 2400 रुपए महीना D type: 1800 रुपए महीना E type: 1500 रुपए महीना | |
अब बंगला भी मिलेगा और जुर्माना भी माफ!
तो मामला फंसा हुआ था, मगर पूर्व मंत्री रामखेलावन ने अपने ऊपर लगे जुर्माने को माफ करने की एप्लीकेशन लगाई तो कागज खंगाले गए। आखिर में पता चला कि पूर्व में एक मामले में कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर जुर्माने को माफ किया जा चुका है।
ऐसे में इस बार भी पूर्व मंत्री रामखेलावन के साथ नरोत्तम मिश्रा का जुर्माना भी माफ करने की राह निकल आई है। अब देखना यह है कि किस कैबिनेट में यह काम हो जाएगा।
भारतीय किसान संघ को मिल चुकी है राहत नरोत्तम मिश्रा के मामले की तरह ही भारतीय किसान संघ (भाकिसं) का भी मामला रहा है। भाकिसं को 2006 से 2020 तक शिवाजीनगर में 103/4 नंबर का डी टाइप बंगला आवंटित किया गया था। बीजेपी की सरकार होने के कारण भाकिसं ने कभी किराया भरा ही नहीं। जब बंगला खाली किया तो 10 गुना जुर्माने के साथ यह पैसा बहुत ज्यादा हो गया। आखिर में कैबिनेट में प्रस्ताव आया कि मूल किराया भरकर जुर्माना माफ किया जा सकता है। इस तरह भाकिसं को 15 साल के करीब तीन लाख 24 हजार रुपए किराए के रूप में भरना पड़े थे। अब इसी फैसले का सहारा नरोत्तम मिश्रा के मामले में भी लेने की तैयारी हो रही है। यानी पूर्व मंत्री को भी किराया तो देना ही होगा।
IAS- IPS में खुसफुसाहट: तो हमें क्यों नहीं
ये खबरें भी पढ़ें...
प्रभात झा के बेटे ने खाली किया सरकारी बंगला, इन नेताओं का खत्म नहीं हो रहा मोह
नेताओं और अधिकारियों से नहीं छूट रहा बंगले का मोह, अब मोहन सरकार उठाने जा रही सख्त कदम
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ बहनों को मिले 1500 रुपए
एमपी के वित्तीय सुधारों पर नीति आयोग की मुहर, सड़कों और स्कूलों पर सरकार का खास ध्यान
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava