अभिनेता धर्मेंद्र देओल को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मप्र संस्कृति विभाग संचालक एनपी नामदेव ने किया प्रदान

Vikram Jain | May 18, 2024, 23:18 IST
Share
National Kishore Kumar Award Bollywood actor Dharmendra Deol
National Kishore Kumar Award Bollywood actor Dharmendra Deol

मध्‍य प्रदेश शासन ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2022 से नवाजा हैं। शनिवार को धर्मेंद्र के मुंबई स्थित आवास पर मप्र संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने प्रदान किया है।

BHOPAL. बॉलीवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र देओल (Bollywood actor Dharmendra Deol) को साल 2022 के लिए प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाजा गया हैं। मध्यप्रदेश शासन ने धर्मेंद्र देओल को यह सम्मान सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए दिया है। शनिवार को धर्मेंद्र के मुंबई स्थित आवास पर मप्र संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने प्रदान किया है। बता दें कि यह सम्मान अब तक 26 फिल्मी हस्तियों को दिया जा चुका हैं।

निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए सम्मान


दरअसल, मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है। 2022 के लिए मध्यप्रदेश शासन का यह प्रतिष्ठित सम्मान लोकप्रिय अभिनेता धर्मेन्द्र देओल को प्रदान किया गया है।

मप्र संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने प्रदान किया सम्मान


संचालक, संस्कृति विभाग एनपी नामदेव ने 18 मई, 2024 को धर्मेन्द्र देओल के मुंबई में निवास पर राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022 से विभूषित किया गया। यह सम्मान देओल को अभिनय के क्षेत्र में सतत सक्रियता, उत्कृष्ट सृजन, सुदीर्घ साधना और श्रेष्ठ प्रतिमानों के लिये प्रदान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

पंजाब ज्वेलर्स पर केस : रिंग में सोने का वजन बताया कम, वेट मशीन में गड़बड़ी

घर में दो पत्नियों के साथ रह था पति, सुबह उठकर देखा तो हो गया बड़ा कांड

भाव-विभोर हुए धर्मेंद्र देओल


इस दौरान सम्मान पाकर धर्मेंद्र देओल भाव-विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि मैं कृतज्ञ हूं मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के प्रति कि किशोर कुमार जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान मुझे प्रदान किया। मैं शुक्रगुजार हूं अपने प्रशंसकों का, जिनका अनंत प्रेम मेरे साथ सदैव बना रहता है। मुझसे पहले जिन महान कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है उनमें कुछ मेरे गुरु के समान है, कुछ सम्मानीय हैं और कुछ मेरे साथी भी हैं, आज उनकी सूची में स्वयं का नाम देख प्रसन्नता का ठिकाना नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें..



राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अब तक


हृषिकेश मुखर्जी (1997-98), नसीरुद्दीन शाह (1998-99), गुलजार (1999-00), कैफ़ी आजमी (2000-01), बीआर चोपड़ा (2001-02), अमिताभ बच्चन (2002-03), गोविंद निहलानी (2003-04), जावेद अख्तर (2004-05), श्याम बेनेगल (2005-06), शत्रुघ्न सिन्हा (2006-07), मनोज कुमार (2007-08), गुलशन बावरा (2008-09), यश चोपड़ा (2009-10), देव आनंद (2010-11), सलीम खान (2011-12), समीर (2012-13), सई परांजपे (2013-14), दिलीप कुमार (2014-15), रूमी जाफरी (2015-16), योगेश (2016-17), प्रियदर्शन (2017-18), वहीदा रहमान (2018), अशोक मिश्रा (2019), अमिताभ भट्टाचार्य (2020), श्री विवेक रंजन अग्निहोत्री (2021), धर्मेन्द्र देओल (2022)

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल, अभिनेता धर्मेंद्र को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मप्र संस्कृति विभाग संचालक एनपी नामदेव
भोपाल न्यूज, Bollywood actor Dharmendra Deol, National Kishore Kumar Award to actor Dharmendra
MP Culture Department Director NP Namdev, Bhopal News

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल
  • अभिनेता धर्मेंद्र को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
  • मप्र संस्कृति विभाग संचालक एनपी नामदेव
  • National Kishore Kumar Award to actor Dharmendra
  • National Kishore Kumar Award
  • MP Culture Department Director NP Namdev
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज