नक्सली हिड़मा एनकाउंटर पर दिग्विजय के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार बोले- जनता से माफी मांगें
Ramanand Tiwari | Nov 23, 2025, 20:41 IST
naxal-encounter-hidma
छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली हिडमा के एनकाउंटर पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई। दिग्विजय सिंह के बयान पर सीएम मोहन यादव ने पलटवार किया। सीएम ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय का रुख नक्सलवादियों को ताकत देने जैसा है।
BHOPAL. छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली हिड़मा के एनकाउंटर के बाद सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान के बयान पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान को गलत बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह का एनकाउंटर को फर्जी बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने कांग्रेस के कई नेताओं को भी मार डाला है। बावजूद इसके पूर्व मुख्यमंत्री उनके खिलाफ चल रहे अभियान पर संदेह जता रहे हैं। सीएम ने साफ कहा कि दिग्विजय का यह रुख नक्सलवादियों को ताकत देने जैसा है।
ये भी पढ़ें...नक्सली हिड़मा और पत्नी का पूवर्ती में हुआ अंतिम संस्कार, हजारों लोग मौजूद, 2 दिन में 13 नक्सली ढेर, 50 गिरफ्तार
सीएम यादव ने कहा कि नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करना है। यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें...सीजी बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़ में एमपी का जवान शहीद, टॉप कमांडर सहित 7 नक्सली ढेर
ये भी पढ़ें...नक्सली हिड़मा की मौत पर बड़ा विवाद; नक्सलियों ने बताया फर्जी मुठभेड़, 23 को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस का ऐलान
सीएम ने कहा कि दिग्विजय सिंह को आशीष शर्मा की शहादत पर संवेदना व्यक्त करनी चाहिए थी। आशीष ने अद्भुत साहस दिखाया और शहादत दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके लिए कोई शब्द नहीं कहे। सीएम ने कहा कि जनता यह देख रही है। यह बात लोग भूलेंगे नहीं।
ये भी पढ़ें...नक्सलियों से लोहा लेते अपना सर्वोच्च बलिदान दे गए एमपी के आशीष शर्मा शहीद , खूब रोए उनके साथी |
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद के परिवार को सहायता दी। उन्होंने घोषणा की कि आशीष शर्मा के छोटे भाई को आउट ऑफ टर्न सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा। उनके गांव में आशीष शर्मा के नाम पर पार्क और स्टेडियम बनाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि सरकार वीर जवानों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
नक्सलवादियों का साथ देना दुर्भाग्यपूर्ण: सीएम
ये भी पढ़ें...नक्सली हिड़मा और पत्नी का पूवर्ती में हुआ अंतिम संस्कार, हजारों लोग मौजूद, 2 दिन में 13 नक्सली ढेर, 50 गिरफ्तार
3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी👉 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिड़मा के एनकाउंटर को फर्जी करार दिया। इस पर सीएम मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।👉 सीएम ने कहा कि दिग्विजय सिंह का नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर संदेह जताना गलत है। नक्सलियों ने कांग्रेस के कई नेताओं को भी मारा है। 👉 सीएम ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार की कोशिशों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए है। सीएम ने दिग्विजय से जनता से माफी मांगने की बात कही। |
लाल सलाम का आखिरी सलाम अभियान का जिक्र
ये भी पढ़ें...सीजी बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़ में एमपी का जवान शहीद, टॉप कमांडर सहित 7 नक्सली ढेर
ये भी पढ़ें...नक्सली हिड़मा की मौत पर बड़ा विवाद; नक्सलियों ने बताया फर्जी मुठभेड़, 23 को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस का ऐलान
शहादत पर एक शब्द भी नहीं बोले
ये भी पढ़ें...नक्सलियों से लोहा लेते अपना सर्वोच्च बलिदान दे गए एमपी के आशीष शर्मा शहीद , खूब रोए उनके साथी |
शहीद के परिवार के लिए सरकारी कदम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari