दिल्ली के आंदोलन की आंच, इंदौर में भी सुलगी, 23 जुलाई को युवा न्याय यात्रा होगी

Sanjay Gupta | Jul 21, 2026, 15:10 IST
Share
इंदौर में भड़की आंदोलन की आंच
इंदौर में भड़की आंदोलन की आंच

दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे धरना, प्रदर्शन और फिर संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज की आंच अब इंदौर पहुंच गई है। यहां भी भंवरकुआं (टंट्या मामा) चौराहे पर 22 दिन से आंदोलन चल रहा है। अब यहां भी न्याय यात्रा का आह्वान किया गया है।

इंदौर में भी नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर 22 दिन से आंदोलन चल रहा है। जंतर-मंतर पर जब पुलिस लाठीचार्ज हुआ, तब सोमवार की रात को भंवरकुआं चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में युवा पहुंच गए और देर रात तक जोशीले नारे लगाए और गाने बजाए गए। अब छात्रों की दिल्ली में पुलिस द्वारा पिटाई की घटना के बाद युवा न्याय पदयात्रा का आह्वान किया गया है।

NEYU निकालेगा यात्रा

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के राधे जाट ने इस यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में यह यात्रा होगी। इसे 23 जुलाई को दोपहर 1 बजे डीडी गार्डन से महात्मा गांधी प्रतिमा (रीगल) तक निकाला जाएगा। हम बताना चाहते हैं कि दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस पिटाई के बाद पूरे देश का युवा उनके साथ है। इसमें सभी युवाओं से शामिल होने का आह्वान किया गया है।

पुलिस की मंजूरी मिलना मुश्किल

उधर इस आंदोलन और न्याय यात्रा को मंजूरी मिलना मुश्किल दिख रहा है। इसके पहले भी जब-जब युवाओं ने आंदोलन के लिए मंजूरी मांगी, पुलिस ने इंकार कर दिया है। खासकर पीएससी ऑफिस के बाहर हुए चार दिन के धरने के बाद पुलिस ने मंजूरी देना बंद कर दिया है। साथ ही आंदोलनकारियों को पहले ही पकड़ लिया जाता है। हाल ही में जनवरी 2026 में हुए आंदोलन के लिए हाईकोर्ट से मंजूरी लेनी पड़ी थी।

858b4170-50f
858b4170-50f

भंवरकुआं पर यह कर रहे हैं आंदोलन

उधर भंवरकुआं चौराहे पर 22 दिन से चल रहे आंदोलन में मंगलवार 21 जुलाई को भी काफी भीड़ उमड़ रही है। यहां अभी भी आंदोलन में बैठे युवा लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और गाने गाकर जोश बढ़ा रहे हैं। कोचिंग से आते-जाते युवा इसमें शामिल हो रहे हैं।

आंदोलन में पवन अहिरवार और अरुण बडोले ने बताया कि पूर्व में कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके भी इसका समर्थन कर चुके हैं और वीडियो कॉल कर जोश बढ़ाया था। यह आंदोलन शुद्ध रूप से छात्रों का है और इसमें किसी भी संगठन का बैनर नहीं है।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर गैस पाइपलाइन विस्फोट में आखिरकार BJP पार्षद सोनी पर हुई FIR, हाईकोर्ट में बोले ACP

MP News: ई साक्ष्य जुटाने में पिछड़ी मध्यप्रदेश पुलिस, भोपाल-इंदौर भी जांच में फिसड्डी

इंदौर न्यूज | BJP नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई, एल्डरमैन से युवा मोर्चा, IDA तक सब होल्ड

इंदौर में व्हिस्की, रम में मिलावट, 6 ब्रांड के सैंपल फेल, स्वाद-खुशबू के लिए मिला रहे फ्लेवर

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • न्याय यात्रा
  • इंदौर
  • नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • शिक्षा व्यवस्था
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज