Bhopal में उड़ान सेवाओं के लिए नई भर्ती विवादों में घिरी, HC ने चार सप्ताह में मांगा जवाब

Sandeep Kumar | Mar 29, 2024, 12:01 IST
Share
GHJJ
राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

मध्य प्रदेश शासन की उड़ान सेवाओं के लिए होने जा रही नई भर्ती विवादों में घिरती नजर आ रही है। जबलपुर हाईकोर्ट ने सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ एविएशन के कमिश्नर को नोटिस जारी कर भर्ती पर जवाब तलब किया है....

BHOPAL. भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ( Raja Bhoj International Airport ) की नई भर्ती ( New recruitment ) विवादों में घिरती नजर आ रही है। जबलपुर हाईकोर्ट ( Jabalpur High Court ) ने प्रदेश सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ एविएशन के कमिश्नर को नोटिस जारी कर इस भर्ती पर 4 सप्ताह में जवाब तलब किया है। कैप्टन शैलेंद्र पाल सिंह की ओर से दायर इस याचिका पर जस्टिस विवेक अग्रवाल ( Justice Vivek Aggarwal ) की एकल पीठ ने सुनवाई की। याचिकाकर्ता के वकील निखिल तिवारी ने कोर्ट को बताया कि मध्य प्रदेश शासन के डायरेक्टोरेट एविएशन ने राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में फ्लाइट डिस्पैचर ( flight dispatcher ) के पद के लिए अनुबंध के आधार पर भर्ती की अधिसूचना जारी की थी, जिसमें गड़बड़ियां हुई हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP के उत्कृष्ट और विकास खंड के मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

क्या है याचिकाकर्ता की दलील ?

याचिकाकर्ता की दलील है कि संविदा कर्मचारियों के एक समूह को संविदा कर्मचारियों के दूसरे समूह की नियुक्ति कर हटाया या अलग नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) निर्णय पारित कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि विज्ञापन फ्लाइट डिस्पैचर के पद पर एक अतिरिक्त पदधारी को भरने के लिए है, तो संबंधित आवेदक फ्लाइट डिस्पैचर विज्ञापन के साथ आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन इसका उद्देश्य यदि याचिकाकर्ता को हटाना या अलग करना है, तो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित कानून के अनुसार वे फ्लाइट डिस्पैचर के पद के लिए आवेदन पर कार्रवाई करने के हकदार नहीं होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...ऐसे होगा केवी में आपके बच्चे का एडमिशन, सारी जानकारी मिलेगी सिर्फ thesootr पर...

ये खबर भी पढ़िए...नियमों की धज्जियां उड़ाकर कीं गलत नियुक्तियां, EOW ने पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस समेत 3 पूर्व IAS के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी

संविदा आधार पर निकाली गई थी वैकेंसी

मध्य प्रदेश शासन के डॉयरेक्टोरेट एविएशन कमिश्नर ( Directorate Aviation Commissioner ) ने 7 मार्च को एक भर्ती विज्ञापन जारी किया था। जिसमें एक जूनियर हेलीकॉप्टर पायलट, एक फ्लाइट सेफ्टी ऑफिसर, एक फ्लाइट डिस्पैचर और एक फ्लाइट ऑपरेशन असिस्टेंट के लिए संविदा आधार पर वैकेंसी निकाली गई है। 28 मार्च तक आवेदन बुलाए गए थे।

ये खबर भी पढ़िए..LOK SABHA ELECTION 2024 : BSP ने घोषित किए 13 प्रत्याशी, पूरी सूची यहां देखें

Tags:
  • Supreme Court
  • Jabalpur High Court
  • Raja Bhoj International Airport
  • New recruitment
  • Justice Vivek Aggarwal
  • डायरेक्टोरेट एविएशन
  • राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
  • flight dispatcher
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज