News Strike: भोपाल, जबलपुर सहित बदलेंगे इन शहरों के नाम, पुरानी पहचान लौटाने की कवायद या महज राजनीति ?
Harish Divekar | Apr 15, 2026, 23:53 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल और जबलपुर सहित कई शहरों के नाम बदलने की चर्चा चल रही है। क्या यह एक राजनीति है या पुरानी ऐतिहासिक पहचान को लौटाने का कदम? पढ़ें इस मुद्दे पर इसबार का News Strike।
News Strike
एक नाम को लेकर कितने यादगार कोट्स रचे गए हैं। शेक्सपीयर ने कहा नाम में क्या रखा है तो लताजी ने गा दिया नाम गुम जाएगा. तो शाहरुख ने पूछ डाला नाम तो सुना होगा। कहने का मतलब ये कि नाम सिर्फ एक लफ्ज नहीं है। ये पहचान भी है और इतिहास भी है। इसलिए तो नाम बदलने की राजनीति भी बड़ा रंग लाती है। अब भोपाल और जबलपुर भी इसी फेहरिस्त में शामिल होने वाले है।
मैं आपसे पूछता हूं क्या आप भी चाहते हैं प्रदेश के इन दो ऐतिहासिक शहरों के नाम बदले जाएं। ये नाम इन शहरों की पहचान हैं इन शहरों का इतिहास हैं। लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि कई बार नाम बदलने से वो लोग वो इतिहास भी जान पाते हैं जो पुराने पन्नों में गुम हो चुका होता है। इसलिए नाम को लेकर सबकी अपनी अलग अलग राय हो सकती है, लेकिन इतिहास को जानना और समझना भी बेहद जरूरी होता है। पहले मैं आपको ये बता दूं कि आज मैं आपसे शहरों के नाम पर बात क्यों कर रहा हूं। असल में सिर्फ शहर ही नहीं मैं आपसे मोहल्लों के नाम पर भी बात करूंगा।
News Strike: राजेंद्र भारती पर फैसले से पहले बीजेपी में बढ़ा नरोत्तम मिश्रा का दबदबा?
14 शहर और 42 मोहल्लों के नाम बदलने की चर्चा
News Strike: सिंधिया की घट रही धमक? सीएम के साथ मंच पर क्यों नजर नहीं आते सिंधिया?
भोपाल का इतिहास बताती राजा भोज की प्रतिमा
🔴News Strike | बदलेंगे इन शहरों के नाम, पुरानी पहचान लौटाने की कवायद या महज राजनीति ?
कभी भोपाल का नाम भूपाल भी था
उनके राज करने की टाइनलाइन दसवीं शताब्दी बताई जाती है। कहा जाता है कि राजा भोज एक महान और विद्वान शासक थे और एक शूरवीर योद्धा भी। उन्हीं के बाजुओं की ताकत ने भोपाल को ताल और तलैया की नगरी बनाया। इसलिए बड़ा ताल सबसे बड़े मानव निर्मित यानी कि मैन मैड तालाबों में से एक माना जाता है।
इसके बाद भोपाल पर गौंड शासकों, निजाम शाह जैसे शासकों का भी राज रहा। और फिर लंबे अरसे तक भोपाल बगमों के साये में फलता फूलता रहा। राजधानी में बने कई महल और इमारतें आज भी बेगमों के दौर की यादें ताजा करती हैं। लेकिन असल इतिहास भूपाल या भोजपाल से ही जुड़ता है। यही वजह है कि भोपाल के पुराने इतिहास को जिंदा करने के लिए उसे भोजपाल करने की सलाह दी जाती रही है।
जबलपुर का इतिहास जाबाली नाम के संत से जुड़ा
PWD में ठेकेदारों की पैरवी! रीवा से उठा विवाद, नियमों में ‘ढील’ देने की सिफारिश पर सवाल
किसी शहर का नाम बदलना इतना भी आसान नहीं
अगर सरकार मन बना ले तो ये नाम बहुत जल्दी बदले जा सकते हैं। भोपाल और जबलपुर के साथ साथ कटनी, शमशाबाद और विदिशा के नाम बदलने के भी प्रस्ताव हैं। क्या आप जानते हैं कि पहले ये शहर किन नामों से जाने जाते थे। अगर हां तो कमेंट करके जरूर बताइए। और ये भी कि क्या आप चाहते हैं कि शहरों को दोबारा वही एतिहासिक पहचान मिले।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava