VIT भोपाल पर NHRC का शिकंजा: छात्रों से भ्रामक खेल के आरोप, 2 हफ्ते में जवाब तलब
Ramanand Tiwari | Mar 30, 2026, 23:35 IST
vit bhopal
BHOPAL: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्रों ने शिकायत की है। शिकायत में आरोप है कि यूनिवर्सिटी भोपाल नाम का इस्तेमाल कर भ्रमित कर रही है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने UGC और मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस भेजा है।
VIT भोपाल यूनिवर्सिटी का मामला अब सीधा मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। NHRC ने शिकायत को गंभीर मानते हुए UGC चेयरमैन और मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव को नोटिस थमा दिया है। आयोग ने साफ कहा है 2 हफ्ते में Action Taken Report (ATR) दो, वरना आगे कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहो।
सीहोर में स्थित VIT यूनिवर्सिटी (vit university ) पर आरोप है कि वह भोपाल नाम का इस्तेमाल कर छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित कर रही है। शिकायत में कहा गया कि असली लोकेशन करीब 60 किमी दूर होने के बावजूद भोपाल नाम से एडमिशन के दौरान गलत धारणा बनाई जाती है। NHRC ने इसे मानवाधिकार उल्लंघन मानते हुए संज्ञान लिया है।
VIT University पर फिर उठे सवाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एक्शन में
भोपाल नाम से लोकेशन को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप।
एडमिशन प्रक्रिया में भ्रामक जानकारी देने की शिकायत।
कैंपस में बेसिक सुविधाओं की कमी।
प्रशासनिक लापरवाही और पुराने विवाद।
कथित अवैध क्लीनिक संचालन के आरोप।
दिनभर की मेहनत के बाद भी नहीं मिलते अच्छे रिजल्ट? जानें Productivity Tips
आयोग ने 30 मार्च 2026 को शिकायत का संज्ञान लिया। मामला मानवाधिकार अधिनियम 1993 के तहत दर्ज किया गया। UGC और मप्र सरकार से जांच रिपोर्ट मांगी गई। 2 हफ्ते के भीतर ATR पेश करना अनिवार्य है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
VIT भोपाल ने दिया राज्य सरकार को शो-कॉज नोटिस का जवाब, कहा-सभी मानकों का कर रहे पालन
NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने शिकायत में कहा कि यूनिवर्सिटी का पूरा मॉडल ही “मिसलीडिंग” है। उनका आरोप है कि नाम से लेकर सुविधाओं तक, कई स्तर पर छात्रों के साथ पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। परमार ने आयोग से नाम बदलने, उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी की है।
यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी संदीप रघुवंशी ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से मिले नोटिसों का जवाब दिया गया है। उनके मुताबिक, यूनिवर्सिटी का नाम वैधानिक प्रक्रिया से रखा गया है और इसमें कोई भ्रम या धोखाधड़ी नहीं है।
VIT Bhopal में अब तक हालात ठीक नहीं! 20 दिसंबर तक बढ़ी छुट्टियां, पढ़ाई पर सीधा असर
यह मामला अचानक नहीं उठा है। पहले भी छात्रों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें हालात बेकाबू तक हो गए थे। आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। छात्रों का कहना था कि लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस सुधार नहीं हुआ।
अब नजर NHRC की अगली कार्रवाई पर है। अगर 2 हफ्ते में जवाब कमजोर या अधूरा रहा, तो मामला और सख्त हो सकता है। इस केस ने न सिर्फ VITभोपाल बल्कि प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
क्या यह कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित रहेगी, या फिर छात्रों के आरोपों पर असली एक्शन भी दिखेगा? फिलहाल, गेंद UGC और राज्य सरकार के पाले में है।
क्या है पूरा मामला?
VIT University पर फिर उठे सवाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एक्शन में
क्या है मामला ?
एडमिशन प्रक्रिया में भ्रामक जानकारी देने की शिकायत।
कैंपस में बेसिक सुविधाओं की कमी।
प्रशासनिक लापरवाही और पुराने विवाद।
कथित अवैध क्लीनिक संचालन के आरोप।
दिनभर की मेहनत के बाद भी नहीं मिलते अच्छे रिजल्ट? जानें Productivity Tips
NHRC ने क्या कहा?
VIT भोपाल ने दिया राज्य सरकार को शो-कॉज नोटिस का जवाब, कहा-सभी मानकों का कर रहे पालन
NSUI का आरोप
यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी संदीप रघुवंशी ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से मिले नोटिसों का जवाब दिया गया है। उनके मुताबिक, यूनिवर्सिटी का नाम वैधानिक प्रक्रिया से रखा गया है और इसमें कोई भ्रम या धोखाधड़ी नहीं है।
VIT Bhopal में अब तक हालात ठीक नहीं! 20 दिसंबर तक बढ़ी छुट्टियां, पढ़ाई पर सीधा असर
कैंपस में पहले भी भड़का था गुस्सा
अब आगे क्या?
क्या यह कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित रहेगी, या फिर छात्रों के आरोपों पर असली एक्शन भी दिखेगा? फिलहाल, गेंद UGC और राज्य सरकार के पाले में है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari