कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे पर लगे गंभीर आरोप, युवक बोला- उन्होंने कहा जूते मारूंगी, गालियां भी दीं

Amresh Kushwaha | Jul 06, 2025, 08:07 IST
Share
nirmala-sapre-threat-allegation
nirmala-sapre-threat-allegation

सागर जिले की बीना विधायक निर्मला सप्रे पर इंदौर में रहने वाले युवक ने फोन पर गाली देने और धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत थाने में दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश के बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे (Bina MLA Nirmala Sapre) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है एक गौ-सेवक (Cow Protector) की शिकायत, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सप्रे ने उसे फोन पर गालियां दीं और धमकाया। यह शिकायत इंदौर (Indore) के परदेशीपुरा थाने में दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...निर्मला सप्रे पर गरमाई सियासत, BJP ने दे दी जिम्मेदारी, फिर हटाया नाम, कांग्रेस बिफरी

इंदौर के युवक ने दर्ज कराई शिकायत

खिमलासा गांव (Khimlasa Village) के निवासी हरकिशन सेन (Harkishan Sen) ने विधायक सप्रे के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। हरकिशन ने बताया कि वह पिछले सात-आठ साल से इंदौर में रहकर अपने जीजा के मेंस पार्लर में काम करते हैं। साथ ही गौ-सेवा से भी जुड़े हैं और पूर्व में बजरंग दल (Bajrang Dal) के संयोजक रह चुके हैं।

गोचर जमीन को लेकर कर रहे थे आंदोलन

हरकिशन का दावा है कि वह लगातार गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं। अब तक उन्होंने प्रशासन को 111 ज्ञापन (Petitions) सौंपे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में उन्होंने मगरधा गांव (Magardha Village) में गोचर जमीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी।

049ceadc-408
049ceadc-408


ये खबर भी पढ़िए...नरेंद्र सिंह तोमर ने निर्मला सप्रे की सदस्यता पर उठाया सवाल, उमंग सिंघार ने किया पलटवार

फेसबुक पोस्ट के बाद विधायक का कॉल

हरकिशन का आरोप है कि फेसबुक पोस्ट के बाद 4 जुलाई को दोपहर 1:20 बजे विधायक निर्मला सप्रे ने उन्हें फोन किया। फोन पर सप्रे ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कॉल में विधायक ने कहा, इंदौर आऊंगी और तुम्हें जूते मारूंगी। फालतू बकवास बंद करो।



ये खबर भी पढ़िए...निर्मला सप्रे की सदस्यता बचेगी या जाएगी, नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया

धमकी से नहीं डरेंगे, करेंगे चक्काजाम

हरकिशन सेन ने कहा कि वे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि मंगलवार को गौसेवक बीना में अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम (Road Blockade) करेंगे। उनका कहना है कि जब तक गोचर भूमि अतिक्रमण से मुक्त नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस ने शिकायत ली, लेकिन नहीं की FIR

परदेशीपुरा थाना पुलिस ने हरकिशन का आवेदन ले लिया है और पावती भी दी है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

41e24640-304
41e24640-304


सप्रे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में ये चल रहा

सागर की बीना सीट सेविधायक सप्रे पर कांग्रेस के आरोप हैं कि बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भी पार्टी से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं सप्रे स्पीकर को ये पत्र दे चुकी हैं कि बीजेपी ज्वाइन नहीं की लेकिन कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा कह चुके हैं कि उन्होंने बीजेपी ज्वाइन नहीं की लेकिन आना चाहती है तो स्वागत है। वहीं कांग्रेस कह रही है कि उन्हें इस्तीफा देकर रावत की तरह उपचुनाव लड़ना चाहिए। वह अब कांग्रेस से विधायक नहीं रह सकती है, उन्होंने दल बदल किया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे | बीना विधायक निर्मला सप्रे | MP News | MP

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • सागर
  • कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे
  • निर्मला सप्रे
  • विधायक निर्मला सप्रे
  • Nirmala Sapre
  • बीना विधायक निर्मला सप्रे
  • Bina MLA Nirmala Sapre
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज