आईटी प्रोफेशनल ने नाइट्रोजन गैस से किया सुसाइड , यूट्यूब से सीखा तरीका

Shreya Nakade | May 30, 2024, 12:55 IST
Share
नाइट्रोजन से सुसाइड
नाइट्रोजन से सुसाइड

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक ने नाइट्रोजन गैस से सुसाइड कर लिया। युवक ने यूट्यूब से सुसाइड करने का यह आसान और बिना तकलीफ वाला तरीका खोजा था...

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक ने नाइट्रोजन गैस से सुसाइड ( nitrogen gas suicide ) कर लिया। मृत युवक सिद्धार्थ खुराना ने पहले अपने चेहरे पर एक पन्नी बांधी। इसके बाद नाइट्रोजन गैस का पाइप अपने मुंह में डाल लिया और गैस चालु कर दी। युवक ने सुसाइड का यह तरीका यूट्यूब से सीखा। मृतक भोपाल के जाटखेड़ी इलाके में रहता था। दो दिन से वह अपने घर से नहीं निकला था। ऐसे में मंगलवार को उसके एक दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फर्श पर पड़ा पाया।

जल्द मौत के लिए नाइट्रोजन का इस्तेमाल

मृत युवक सिद्धार्थ खुराना लखनऊ का रहने वाला था। वह आईटी प्रोफेशनल था और वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। युवक के पास से पुलिस को 4 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में युवक ने लिखा है कि उसने यूट्यूब से सुसाइड करने का तरीका ढूंढा। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे सुसाइड का सबसे आसान तरीका यही मिला। उसने अन्य तरीके जैसे फांसी लगाने और जहर खाने के बारे में सर्च की थी।

एएसआई निर्मल विश्वकर्मा ने बताया की युवक ने सुसाइड नोट में आत्महत्या का पूरा तरीका लिखा है। नाइट्रोजन से 40 सेकंड में आसान मौत के कारण उसने यह तरीका चुना। इसके अलावा उसने नोट में लिखा है- अपने जीवन में बहुत कुछ करना चाहता था, लेकिन कुछ भी नहीं कर पाया। हर तरफ से नाकामी हाथ लगी है। ऐसी जिंदगी से थक चुका हूं। इस वजह से अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं। सुसाइड नोट जांच के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

सिंहस्थ 2028 : दूषित कान्हा को किया जाएगा शहर से बाहर, 480 करोड़ की परियोजना

गर्लफ्रेंड के साथ रहता था

मृत युवक भोपाल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता था। दोनों एक किराए के घर में रहते थे। गर्लफ्रेंड कुछ दिनों पहले अपने घर चली गई थी। तब ही से युवक घर में अकेला था। पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड की तलाश में जुटी है। इसके अलावा नाइट्रोजन गैस सुसाइड मामले में पुलिस अन्य एंगल्स की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

आत्महत्या से पहले दुल्हन बना युवक, पुलिस को समझ नहीं आ रही गुत्थी...जानें कहां का है मामला

ये वीडियो भी देखें...

Govt Schemes For Women : महिलाओं के लिए ये सरकारी योजनाएं हैं कितनी फायदेमंद?

Tags:
  • सुसाइड
  • नाइट्रोजन गैस से सुसाइड
  • nitrogen gas suicide
  • नाइट्रोजन से 40 सेकंड में आसान मौत
  • नाइट्रोजन गैस सुसाइड
  • सिद्धार्थ खुराना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा