ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन ने डेली कॉलेज बोर्ड के संविधान संशोधन के खिलाफ पास किया प्रस्ताव

Sanjay Gupta | Published:
Share
old dalhousie
old dalhousie

Indore:ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन (ओडीए) की ईओजीएम (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग) रविवार 10 मई को हुई। इसमें सभी ने एकमत होकर प्रस्ताव पास किया और डेली कॉलेज बोर्ड द्वारा किए गए संविधान को खारिज किया।

डेली कॉलेज द्वारा पास किए गए नए संविधान के खिलाफ आखिरकार ओडीए ने प्रस्ताव पास कर दिया। इसे लेकर पूर्व छात्र काफी नाराज थे और उनकी मांग पर ही ईओजीएम को बुलाया गया। डेली कॉलेज के छह हजार से अधिक पूर्व छात्रों की संस्था ओडीए की रविवार 10 मई को मेहता भवन में ईओजीएम हुई।

इस तरह हुई एसोसिएशन में बात

ओडीए की हुई बैठक में पूर्व छात्रों ने कहा कि नया संविधान हमारे हिताों के खिलाफ है। पूर्व सदस्य छह हजार से अधिक है लेकिन नए संशोधन से ओडीए में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। पहले दो सदस्य हम टी सी कैटेगरी में चुनकर भेजते थे लेकिन अब नए संविधान से अब सीधे प्रेसीडेंट, सचिव को चयनित किया जाएगा। इसमें निर्वाचन प्रक्रिया बंद होना गलत है।

यह प्रस्ताव पास किया

ओडीए के पूर्व छात्र राजेश अग्रवाल, जयेश पटेल, देवश्री मजूमदार ने कहा कि हमने एकमत से बात रखी और नए संविधान से असहमति जताई। प्रस्ताव पास हो गया है और कमेटी को अधिकार दिए गए हैं कि वह इस संबंध में कदम उठाएं।

वहीं ओडीए प्रेसीडेंट पंकज बागडिया ने कहा कि प्रस्ताव पास हुआ है और हमारे द्वारा इस संबंध में डेली कॉलेज बोर्ड को सूचित किया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि हम नए संविधान संशोधन से सहमत नहीं है और बोर्ड को हमारी आपत्ति बताई जाएगी। आगे भी इसमें क्या आगे विधिक प्रक्रिया की जा सकती है इस पर आगे कार्रवाई करेंगे।

क्या है विवाद ?

डेली कॉलेज बोर्ड (Daly college ) ने संशोधन पास किया। इसके तहत अब ओडीए कैटेगरी टू सी से तीन सदस्य बोर्ड में जाएंगे, इसमें प्रेसीडेंट और सचिव प्राथमकिता से होंगे और एक सदस्य प्रतिष्ठित छात्र होंगे। लेकिन इसके पहले दो सदस्य ओडीए कैटेगरी से सीधे चुने जाते थे और इसमें छह हजार सदस्य चुनाव करते थे।

अब निर्वाचन प्रक्रिया खत्म कर चयन प्रावधान कर दिए गए हैं। इसी का विरोध हो रहा है। वहीं नए संविधान के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया चल रही है इसके लिए 21 मई को वोटिंग होगी और रिजल्ट आएगा। चुनाव केवल टू बी वन व टूबी टू यानी फाउंडर मेंबर और न्यू डोनर कैटेगरी में चुनाव हो रहे हैं। टू बी वन कैटेगरी से दो सदस्य और टू बी टू से एक सदस्य चुना जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

डेली कॉलेज चुनाव में पोस्टल बैलेट चोरी के आरोप, पूर्व छात्र बोले- विक्रम पंवार ने ले लिया उद्योगपति मेहता का बैलेट

डेली कॉलेज चुनाव फॉर्म रिजेक्ट होने पर सुनवाई आज, चुनाव अधिकारी ने यह बताईं गलतियां

डेली कॉलेज में खेल: बाद में जुड़ी गाइडलाइन, दो फार्म किए खारिज, विक्रम पवार और खिलचीपुर निर्विरोध जीते

एक बार फिर इंदौर पुलिस विवादों में, 64 साल के बुजुर्ग को प्रताड़ित करने का आरोप, HC पहुंची शिकायत

Tags:
  • इंदौर
  • Daly college
  • डेली कॉलेज
  • ओडीए
  • डेली कॉलेज बोर्ड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर