जोमैटो से सेव टमाटर की सब्जी की ऑर्डर , पार्सल में निकली ये चीज
Sandeep Kumar | Nov 06, 2024, 09:59 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-06T095108.098
एमपी में फास्ट फूड डिलेवरी करने वाली कंपनियों के गलत ऑर्डर डिलेवर करने के मामले बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला सामने आया है बाबा महाकाल की नगर उज्जैन में। यहां वेज खाना मंगवाने पर पार्सल में ऐसी चीज मिली है जिससे हड़कंप मच गया है...
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नामी कंपनी जोमैटो से ऑनलाइन ऑर्डर किए गए शाकाहारी भोजन से हड्डी निकलने के बाद हड़कंप मच गया है। शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कस्टमर की शिकायत पर होटल पहुंची पुलिस और खाद्य प्रशासन (Food Administration ) ने निरीक्षण करते हुए होटल को सील कर दिया। इतना ही नहीं खाद्य विभाग ने होटल का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया। कस्टमर को भेजी गई सेव टमाटर की सब्जी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह होटल की किसी आमीन नाम के शख्स का है। होटल से ऑनलाइन भोजन की डिलीवरी की जाती थी।
हाथियों की मौत पर कमलनाथ ने की CBI जांच की मांग, जीतू बोले- जहर दिया
पार्सल आने के बाद जब ग्राहक खाना खाने के लिए बैठा तो उन्हें सब्जी में हड्डी के टुकड़े मिले। तत्काल उन्होंने थाना नीलगंगा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने खाद्य विभाग को इस मामले की सूचना दी। फूड डिपार्टमेंट की टीम ने होटल नसीब पहुंचकर जब जांच की तो कई प्रकार की अनियमितता मिली। यहां वेज और नॉनवेज का एक ही किचन बन रहा था।
लाड़ली बहनों के बाद अब इनको सरकार का तोहफा, हर माह मिलेंगे 1 हजार रुपए
होटल में खाद्य विभाग ने देखा कि होटल में कई तरह की अनियमितता है। खाना बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा था। खाद्य विभाग की पूछताछ में होटल संचालक ने स्वीकार भी किया कि गलती से वेज के साथ नॉनवेज मिल गया होगा। मामले में खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उनका लाइसेंस रद्द कर दिया है। खाद्य अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने बताया कि किचन भी सेपरेट नहीं है। होटल का लाइसेंस रद्द कर कर दिया है।
हाथियों की मौत पर कमलनाथ ने की CBI जांच की मांग, जीतू बोले- जहर दिया
पार्सल खोलते ही दिमाग हुआ खराब
लाड़ली बहनों के बाद अब इनको सरकार का तोहफा, हर माह मिलेंगे 1 हजार रुपए
होटल में कई तरह की अनियमितता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman