ये पाकिस्तान नहीं है जो...ओवैसी के किस बयान पर भड़क गए पंडित प्रदीप मिश्रा

Sourabh Bhatnagar | Updated:
Share
thesootr
thesootr

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयान ने राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनके बयान को लेकर विभिन्न वर्गों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयान ने राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत है, पाकिस्तान नहीं, जो आपको सहन करेगा। उनके इस बयान ने देशभर में बहस को तेज कर दिया है, जहां कुछ लोग इसे राष्ट्रवादी दृष्टिकोण मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने वाला बयान बता रहे हैं।

ओवैसी ने अपने बयान में क्या कहा था?

हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने देश में मुसलमानों के साथ कथित भेदभाव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को डराने की कोशिश की जा रही है और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को सीमित किया जा रहा है। ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि कोई कहता है कि अगर तुम्हें डर है तो तुम नमाज मत पढ़ो, घर में बैठ जाओ। कोई कहता है कि जैसे मस्जिदों को कवर कर दिया, तुम अपने सिर को कवर कर लो। कोई कहता है कि अगर हम सत्ता में आ गए, तो मुसलमानों को बंगाल से निकाल देंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे लोग डरपोक थे, जो पाकिस्तान चले गए। हम भारत में रहेंगे और संघर्ष करेंगे।
खबर यह भी...जरूर हटानी चाहिए कब्र... प्रदीप मिश्रा बोले- राष्ट्र और सनातन के लिए औरंगजेब ने क्या किया?

'ये पाकिस्तान नहीं है जो आपको सहन करेंगे'

असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कड़ा जवाब दिया और कहा कि यह भारत है, पाकिस्तान नहीं। उन्होंने कहा कि ओवैशी शायद ये भूल गए कि वो भारत में रह रहे हैं। ये पाकिस्तान नहीं है जो आपको सहन करेंगे। जहां तक रही संघर्ष करने की बात तो हम संघर्ष के लिए तैयार हैं भारत में जन्मा हर सनातनी शेर का बच्चा होता है।उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक संगठनों में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

खबर यह भी...फरहा खान के बयान पर भड़के पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले- अपना बॉलीवुड संभालो

राजनीतिक और धार्मिक हलकों में बयानबाजी तेज

ओवैसी और पंडित प्रदीप मिश्रा के बयानों के बाद राजनीतिक और धार्मिक संगठनों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि भारत में सभी धर्मों को बराबरी का अधिकार मिला है और किसी को भी असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है। कई लोगों का मानना है कि ओवैसी को अपने बयान में संयम बरतना चाहिए।

ओवैसी समर्थकों का कहना है कि उनका बयान मुसलमानों के अधिकारों की रक्षा के लिए दिया गया है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह बयान समाज में धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे सकता है।

FAQ

  1. 1. असदुद्दीन ओवैसी ने अपने बयान में क्या कहा था?
    असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को भारत में दोयम दर्जे का नागरिक माना जा रहा है। उन्होंने होली के दौरान मस्जिदों को ढकने के फैसले की आलोचना की और कहा कि हम भारत में रहेंगे और संघर्ष करेंगे।
  2. 2. पंडित प्रदीप मिश्रा ने ओवैसी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
    पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यह भारत है, पाकिस्तान नहीं, जो आपको सहन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में हर किसी को समान अधिकार मिला है, लेकिन राष्ट्रहित से बड़ा कुछ भी नहीं।

thesootr links



Tags:
  • MP News
  • असदुद्दीन ओवैसी का बयान
  • Pradeep Mishra
  • मध्य प्रदेश
  • AIMIM President Owaisi
  • प्रदीप मिश्रा
  • कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा
  • AIMIM
  • एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी
  • असदुद्दीन ओवैसी राजनीति
  • kubreshwar dham pandit pradeep mishra
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्त, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्त, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची

By Jageshwar Prasad

दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची
सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...

By Aman Vaishnav

सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...
कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार

By Arohi Raj

कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार
खजराना मंदिर गर्भगृह में प्रवेश पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष की जगह, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर कार्रवाई

By Sanjay Gupta

खजराना मंदिर गर्भगृह में प्रवेश पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष की जगह, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर कार्रवाई
64 विला केस: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, हाईकोर्ट में ही लड़नी होगी कानूनी लड़ाई

By Mukesh Sharma

64 विला केस: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, हाईकोर्ट में ही लड़नी होगी कानूनी लड़ाई