इंदौर में 19वां चुनाव लड़ने के लिए फिर तोलानी ने भरा पर्चा, महापौर से लेकर विधायक का चुनाव लड़ चुके, पहले पिता लड़ते थे

Rahul Garhwal | Apr 18, 2024, 20:52 IST
Share
Parmanand Tolani filed nomination to contest Lok Sabha elections in Indore
Parmanand Tolani filed nomination to contest Lok Sabha elections in Indore

इंदौर में परमानंद तोलानी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया। तोलानी ने कहा कि वे अभी तक 8-8 लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2 बार महापौर का भी लड़ा था। एक बार महापौर पद महिला होने पर पत्नी को लड़ाया था। हर चुनाव लड़ता हूं।

Parmanand Tolani Filed Nomination

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर लोकसभा सीट के लिए गुरुवार (18 अप्रैल) से नामाकंन शुरू हो गए हैं। पहले दिन एक बार फिर परमानंद तोलानी ने पर्चा दाखिल किया, ये उनका 19वां चुनाव होगा। उनके पहले उनके पिता लगातार चुनाव लड़ते थे।

1989 से लड़ रहे चुनाव

तोलानी ने पर्चा दाखिल होने के बाद कहा कि वे अभी तक 8-8 लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2 बार महापौर का भी लड़ा था। एक बार महापौर पद महिला होने पर पत्नी को लड़ाया था। हर चुनाव लड़ता हूं। उन्होंने कहा कि वो 1989 से चुनाव लड़ रहे हैं, इसके पहले पिता मीठाराम तोलानी चुनाव लड़ते थे, उन्होंने 25 साल चुनाव लड़ा था। उनका 1988 में निधन हो गया था।

मैं 7.11 लाख वोट से जीतूंगा, कांग्रेस से मांगा समर्थन

तोलानी ने कहा कि मैंने कांग्रेस से कहा है कि वो अपने प्रत्याशी को वापस ले लें और मुझे समर्थन दें। दो सिंधी प्रत्याशी की टक्कर होगी तो मैं 7.11 लाख वोट से जीत जाऊंगा। उन्होंने बीजेपी के 8 लाख जीत पर कहा कि कहने को तो कोई कुछ भी कह दें, मैं भी 7.11 लाख वोट से जीतूंगा। बीजेपी और कांग्रेस दोनों से जनता परेशान है। लाड़ली बहना योजना बंद हो जाना चाहिए। हार से मुझे फर्क नहीं पड़ता है।

ये खबर भी पढ़िए..

MP की 6 सीटों पर वोटिंग कल, कौन कितने पानी में, क्या-क्या हैं मुद्दे, यहां जानिए सबकुछ

इन 2 ने भरा नामांकन

निर्दलीय परमानंद तोलानी के साथ ही पहले दिन अजीत सिंह सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) से नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी। जिला रिटर्निंग अधिकारी आशीष सिंह ने दोनों के नामांकन पत्र लिए। इंदौर में वोटिंग 13 मई को होगी।

Lok Sabha Elections | Parmanand Tolani will contest the 19th election | लोकसभा चुनाव | परमानंद तोलानी ने भरा नामांकन | 19वां चुनाव लड़ेंगे परमानंद तोलानी

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Parmanand Tolani
  • Parmanand Tolani filed nomination
  • Parmanand Tolani will contest the 19th election
  • परमानंद तोलानी
  • परमानंद तोलानी ने भरा नामांकन
  • 19वां चुनाव लड़ेंगे परमानंद तोलानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा