शरबत जिहाद पर बवाल, दिग्विजय सिंह बोले-बाबा रामदेव पर हो FIR, जानें क्या है मामला

Rohit Sahu | Apr 15, 2025, 14:54 IST
Share
digvijay singtt nagar thana
digvijay singtt nagar thana

पतंजलि उत्पाद गुलाब शरबत और 'रूह अफजा' को लेकर बाबा रामदेव के 'शरबत जिहाद' वाले बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इसे सांप्रदायिक बताते हुए रामदेव पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पतंजलि गुलाब शरबत को लेकर बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रामदेव व्यापार के लिए धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं और रूह अफजा के बहाने सांप्रदायिकता फैला रहे हैं। दिग्विजय ने याद दिलाया कि कोरोना काल में भी रामदेव ने बिना वैज्ञानिक प्रक्रिया के कोरोनिल दवा लॉन्च की थी। उस समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डॉ हर्षवर्धन भी मंच पर मौजूद थे।

धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव को ठग करार दिया है।इसके साथ ही उन्होंने बाबा रामदेव के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत FIR की मांग की। उन्होंने कहा कि रूह अफजा को सांप्रदायिक बताकर रामदेव गुलाब शरबत बेच रहे हैं, यह सीधे तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और व्यापार के नियमों के खिलाफ है। इसके बाद दिग्विजय सिंह टीटी नगर थाने पहुंचे और इस मामले में बाबा रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
baba ramdev digvijay
baba ramdev digvijay

BJP सरकार पर भी साधा निशाना

दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ने केंद्र और राज्य सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है और जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां अल्पसंख्यकों की हालत खराब है। पूर्व सीएम ने कहा कि दंगों की घटनाओं में एक पैटर्न दिखता है—DJ, भड़काऊ गाने और फिर पथराव। उन्होंने गुना की घटना का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग तक कर डाली।

यह भी पढ़ें:पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, संघ से पूछा मैं गद्दार और आप देशभक्त कैसे

क्या है शरबत जिहाद का पूरा मामला

दरअसल एक विवादित वीडियो में रामदेव बाबा (Baba Ramdev) ने दावा किया कि एक कंपनी शरबत बेचकर मस्जिद और मदरसे बनवाती है। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक को टॉयलेट क्लीनर जैसा जहर बताया और शरबत जिहाद से बचने की अपील की। वीडियो पतंजलि के फेसबुक पेज पर शेयर हुआ।

रामदेव बाबा ने कहा कि शरबत से मस्जिदों को फायदा होता है, जबकि पतंजलि (Patanjali) गुलाब शरबत से गुरुकुल और भारतीय शिक्षा को बल मिलता है। उन्होंने इसे शरबत जिहाद बताते हुए लव जिहाद और वोट जिहाद जैसा बताया।

यह भी पढ़ें:पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज आरोप, विधायक पुत्र शराब नशे में गए थे माता के मंदिर

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Baba Ramdev
  • Patanjali
  • पतंजलि
  • रामदेव बाबा
  • FIR
  • शरबत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि