पेट्रोल-डीजल दो रुपए सस्ता, जानें मध्य प्रदेश के शहरों में किस भाव बिक रहा

Sandeep Kumar | Published:
Share
tg
पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए की गिरावट

लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2024 ) से पहले मोदी सरकार ने आम जनता को राहत दी है। मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपए की कमी की गई है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं...

BHOPAL. केंद्र सरकार ने पेट्रोल- डीजल प्रति लीटर 2 रुपए सस्ता कर दिया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो गई हैं। मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल नए रेट ( Petrol Diesel Price ) पर मिलेगा। भोपाल में पेट्रोल 106.75 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा, जबकि डीजल की कीमत 94 रुपए की जगह करीब 92 रुपए चुकानी पड़ेगी। इससे पहले देश में 21 मई 2022 पेट्रोल की कीमतों में कमी आई थी। आइए जानें मध्य प्रदेश के बड़े शहरों समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल डीजल की नई दरें क्या हैं?

ये खबर भी पढ़िए..MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 37 IAS अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

ये खबर भी पढ़िए...बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या का मामला, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

MP के शहरों में पेट्रोल के रेट


14 मार्च दिन गुरुवार को पेट्रोल भोपाल में 108 रुपए 75 पैसे, ग्वालियर में 108 रुपए 58 पैसे, इंदौर में 108 रुपए 7o पैसे, जबलपुर में 108 रुपए 72 पैसे, सागर में 108 रुपए 62 पैसे, सतना में 110 रुपए 90 पैसे, उज्जैन में 109 रुपये और सिंगरौली में 108 रुपए 74 पैसे रहा। यानी शुक्रवार को 2 रुपये रेट कम होने के बाद नए दाम भोपाल में 106 रुपए 75 पैसे, ग्वालियर में 106 रुपए 58 पैसे, इंदौर में 106 रुपए 7o पैसे, जबलपुर में 106 रुपए 72 पैसे, सागर में 106 रुपए 62 पैसे, सतना में 108 रुपए 90 पैसे, उज्जैन में 107 रुपए और सिंगरौली में 106 रुपए 74 पैसे के आसपास होंगे। इसी तरह इंदौर में डीजल 91रुपए 97 पैसे, ग्वालियर में डीजल 91 रुपए 84 पैसे, जबलपुर में डीजल 91 रुपए 99 पैसे, उज्जैन में डीजल के नए रेट करीब 92 रुपए 25 पैसे हो जाएंगे। दूरी के हिसाब से रेट में थोड़ा बहुत अंतर भी हो सकता है। आपको बताते चले कि करीब 22 महीने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट घटे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...DA Hike in MP : मध्य प्रदेश में नहीं बढ़ा कर्मचारियों का DA, आज मंत्रालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन

देश के प्रमुख्य शहरों में पेट्रोल के दाम


दिल्ली में पेट्रोल 96 रुपए 72 पैसे से घटकर 94 रुपए 72 पैसे पर बिकेगा

मुंबई में पेट्रोल 106 रुपए 31 से घटकर 104 रुपए 31 पैसे पर बिकेगा

कोलकाता में पेट्रोल 106 रुपए 03 पैसे से घटकर 104 रुपए 03 पैसे पर बिकेगा

चेन्नई में पेट्रोल 102 रुपए 62 पैसे से घटकर 100 रुपए 62 पैसे पर बिकेगा

ये खबर भी पढ़िए..मध्य प्रदेश : सीएस वीरा राणा को मिला एक्सटेंशन, जून तक रहेंगी पद पर

प्रमुख्य शहरों में डीजल के दाम


दिल्ली में डीजल 89 रुपए 62 पैसे से घटकर 87 रुपए 62 पैसे पर बिकेगा

मुंबई में डीजल 94 रुपए 27 पैसे से घटकर 92 रुपए 27 पैसे पर बिकेगा

कोलकाता में डीजल 92 रुपए 76 पैसे से घटकर 90 रुपए 76 पैसे पर बिकेगा

चेन्नई में डीजल 94 रुपए 24 पैसे से घटकर 92 रुपए 34 पैसे पर बिकेगा

पेट्रोलियम मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी


पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ( Petroleum Minister Hardeep Puri ) ने ट्वीट किया पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपये कम करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • petrol-diesel price
  • पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 2 रुपए सस्ता
  • हरदीप पुरी
  • Petroleum Minister Hardeep Puri
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल