PM Awas Yojana : MP में बनेंगे 10 लाख नए घर, जानें किसे मिलेगा लाभ?

Siddhi Tamrakar | Dec 17, 2024, 11:39 IST
Share
pm aawas yojana URBAN
pm aawas yojana URBAN

नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रदेश में PM Awas Yojana- शहरी 2.0 के तहत 10 लाख आवास बनाने जा रहा है। यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जिन्हें किसी वजह से अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रदेश में PM Awas Yojana- शहरी 2.0 के तहत 10 लाख आवास बनाने जा रहा है। यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जिन्हें किसी वजह से अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। यह कदम प्रदेश में शहरी इलाकों में घर की जरूरत को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में विशेष वर्गों को प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया है। इन विशेष श्रेणियों में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी, भवन निर्माण श्रमिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छता कार्यकर्ता, पीएम विश्वकर्मा योजना के कारीगर और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवार शामिल हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मैदानी अमले को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि सही समय पर योजना का लाभ उन तक पहुंचे, जिन को सबसे ज्यादा जरूरत है।

अब तक इतने हुए आवास निर्माण

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अब तक प्रदेश में 8 लाख 25 हजार जरूरतमंदों के आवास बनकर पूरे तैयार किए जा चुके हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में 9 लाख 45 हजार आवास स्वीकृत किए गए थे, जो प्रदेश की आवास जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

आवंटित राशि और भुगतान

इसमें केंद्र की और राज्य की अनुदान राशि 19 हजार 700 करोड़ रुपए थी, जबकि क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम (CLSS) के लिए ब्याज अनुदान के रूप में 3 हजार 900 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कुल 23 हजार 600 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। अब तक हितग्राहियों को 22 हजार 800 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।

कौन होगा आवास के लिए पात्र?

पीएम आवास योजना का इन लोगों को होगा फायदा-

1. आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

2. आवेदक के पास किसी भी स्थान पर पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

3. EWS लोगों की वार्षिक आय 3 लाख के बीच होनी चाहिए, LIG लोगों की वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख के बीच होनी चाहिए और MIG लोगों की वार्षिक आय 6 लाख से 9 लाख के बीच होनी चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • PM Awas Yojana 2.0
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई