जल, थल और वायु क्षेत्र में पीएम मोदी देंगे सौगात, भोपाल में जुटेंगी दो लाख महिलाएं
The Sootr | May 28, 2025, 16:54 IST
pm-modi-gifts-water-land-air-bhopal-women-event
भोपाल में 31 मई को प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे जल, थल और वायु क्षेत्रों में सौगात देंगे। नमामि क्षिप्रा परियोजना के तहत घाट निर्माण और स्टॉपडैम का भूमि-पूजन होगा।
BHOPAL. राजधानी भोपाल में 31 मई को मोहन सरकार मेगा शो करने जा रही है। जम्बूरी मैदान में दो लाख महिलाओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वे मध्य प्रदेश को जल, थल और वायु तीनों क्षेत्रों में सौगात देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के अंतर्गत 'नमामि क्षिप्रे परियोजना' के तहत घाट निर्माण एवं अन्य कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ की लागत वाले ये निर्माण कार्य धार, उज्जैन, इंदौर और देवास जिले के हैं। मोदी 83.39 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले बैराज/स्टॉप डैम/वेटेड कॉजवे का भी भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही कालियादेह स्टॉपडैम के 1.39 करोड़ लागत के मरम्मत कार्य भी शुरू होंगे।
![a0033497-1b8]()
थल:
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें पांच स्टेशन गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें... केंद्रीय कैबिनेट 5 बड़े फैसले: धान, कपास, सोयाबीन समेत 14 फसलों का MSP बढ़ा
![0622d9e9-068]()
वायु:
पीएम मोदी दो प्रमुख तीर्थ स्थलों दतिया और सतना को हवाई उड़ान की सौगात देंगे। भोपाल से वर्चुअली दतिया और सतना में नव निर्मित एयरपोर्ट्स का लोकार्पण किया जाएगा। दतिया और सतना धार्मिक, औद्योगिक और सामाजिक लिहाज से अहम हैं। यहां एयरपोर्ट्स की सुविधा आ जाने से तीर्थ यात्रियों को दतिया की मां पीतांबरा पीठ, सतना की मैहर वाली मां शारदा और श्रीराम के वनवास के साक्षी चित्रकूट धाम पहुंचने के लिए हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
यह भी पढ़ें... इंदौर के सियागंज में अवैध कारोबारियों का कारनामा, कर डाला 60 करोड़ से ज्यादा का खेल
![0872a929-566]()
इस महासम्मेलन की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें स्वागत से लेकर मंच संचालन, सुरक्षा से लेकर प्रबंधन हर जिम्मेदारी महिलाओं द्वारा निभाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत महिलाएं करेंगी। रोड शो के दौरान भी प्रधानमंत्री जनता के बीच से गुजरते हुए मातृशक्ति को नमन करेंगे।
सम्मेलन स्थल पर भव्य प्रदर्शनी भी लगेगी, जो देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, योगदान, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रेरक कहानियों को दर्शाएगी। यह प्रदर्शनी आमजन के लिए खुली रहेगी और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में सामने रखेगी।
यह भी पढ़ें... विजय शाह जैसे बीजेपी नेताओं को पीएम मोदी का सख्त मैसेज, कहीं भी कुछ भी बोलने से...
इस अवसर पर पीएम मोदी देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर विशेष स्मारक टिकट और सिक्के का विमोचन करेंगे। साथ ही, महिला शक्ति को सम्मानित करने के लिए विशेष पुरस्कारों का वितरण भी होगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
जल: आस्था और पारिस्थितिकी का संगम
a0033497-1b8
थल: इंदौर मेट्रो का लोकार्पण
यह भी पढ़ें... केंद्रीय कैबिनेट 5 बड़े फैसले: धान, कपास, सोयाबीन समेत 14 फसलों का MSP बढ़ा
0622d9e9-068
वायु: दतिया और सतना को मिलेगी नई उड़ान
यह भी पढ़ें... इंदौर के सियागंज में अवैध कारोबारियों का कारनामा, कर डाला 60 करोड़ से ज्यादा का खेल
0872a929-566
हर पहलू पर मातृशक्ति की मौजूदगी
सम्मेलन स्थल पर भव्य प्रदर्शनी भी लगेगी, जो देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, योगदान, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रेरक कहानियों को दर्शाएगी। यह प्रदर्शनी आमजन के लिए खुली रहेगी और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में सामने रखेगी।
यह भी पढ़ें... विजय शाह जैसे बीजेपी नेताओं को पीएम मोदी का सख्त मैसेज, कहीं भी कुछ भी बोलने से...
मां अहिल्या के नाम से टिकट और सिक्का होगा जारी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग