PNB में 95 लाख के KCC ऋण घोटाले का खुलासा, EOW ने दर्ज किया मामला

Sandeep Kumar | May 24, 2025, 20:29 IST
Share
pnb-kcc-loan-scam
pnb-kcc-loan-scam

मुरैना के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में केसीसी ऋण के मामले में भारी गबन का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद EOW ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब नेशनल बैंक की बागचीनी शाखा, मुरैना में लगभग 95.31 लाख रुपए के केसीसी ऋण में हुए घोटाले का खुलासा हुआ है। EOW ने इस मामले में बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अजय कुमार भट्ट और कृषि अधिकारी कुनाल नाग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच में पाया गया कि वर्ष 2007 से 2011 के बीच इन अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 50 लाभार्थियों के नाम पर लोन पास किया, जिनमें से 45 का कोई अस्तित्व नहीं था और 5 ने लोन लेने से साफ इनकार कर दिया। आरोप सिद्ध होने पर आरोपियों के खिलाफ आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... पीएम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल से गुड़गांव एयरलिफ्ट हुई 7 साल की मासूम

कैसे किया गया 95 लाख का गबन?

वर्ष 2007 से 2011 के बीच बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने 50 केसीसी खातों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर लोन पास किए। EOW की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि 45 लाभार्थियों का कोई अस्तित्व नहीं था, जबकि बाकी 5 ने स्वयं लोन लेने से इनकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसान चौपाल, 10 किमी पैदल यात्रा के साथ जनसंवाद

EOW में शिकायत दर्ज

अरेरा हिल्स, भोपाल के मंडल प्रमुख एस. के. जुत्शी और RL जोनवार शाखा प्रबंधक द्वारा EOW में शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद जांच में ठोस सबूत मिलने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ IPC की कई गंभीर धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... मूंग पर MSP की मांग तेज, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

धोखाधड़ी के दुष्परिणाम

केसीसी योजना किसानों को सुलभ ऋण देने की एक महत्वाकांक्षी योजना है। लेकिन इस मामले से यह सिद्ध होता है कि जब सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंचता और सिस्टम में मौजूद लोग ही उसे चूसने लगते हैं।

ये खबर भी पढ़िए... BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, इंग्लैंड में दिखेगा युवाओं का जलवा

क्या होगा अगला कदम?

अब जब कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है, EOW की अगली कार्रवाई गिरफ्तारी, पूछताछ और आगे की वित्तीय पड़ताल की होगी। बैंकिंग सेक्टर में इस प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए भविष्य में निगरानी व्यवस्था को और सख्त किया जाना आवश्यक होगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

घोटाला | MP News

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • EOW
  • मुरैना
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • किसानों
  • घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग