जहरीला कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक गोविंदन रंगनाथन को छिंदवाड़ा लेकर पहुंची SIT, कोर्ट में कर सकती है पेशी
Amresh Kushwaha | Updated:
poisonous-cough-syrup-case-arrest-govindan-ranganathan-sit-chhindwara
SIT ने कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक गोविंदन रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब उसे छिंदवाड़ा लाया गया है, जहां उसकी कोर्ट में पेशी हो सकती है।
एमपी एसआईटी (SIT) ने आखिरकार कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में आरोपी दवा कंपनी के मालिक गोविंदन रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। अब SIT की टीम उसे छिंदवाड़ा लेकर आई है। इस मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए जांच तेजी से चल रही है। साथ ही यह माना जा रहा है कि गोविंदन रंगनाथन को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कफ सिरप विवाद के बाद SIT ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को चेन्नई में श्रीसन फार्मास्युटिकल के मालिक गोविंदन रंगनाथन की गिरफ्तारी के बाद उसे नागपुर लाया गया।
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप को लेकर केंद्र सरकार सख्त, देशभर में कंपनियों की होगी जांच, राज्यों से मांगी लिस्ट
ये खबर भी पढ़िए...छिंदवाड़ा न्यूज: एमपी में जहरीले कफ सिरप का कहर जारी, 2 और बच्चों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 22 तक पहुंचा
परासिया में कफ सिरप कांड से हुई मौतों के बाद से स्थानीय लोगों और वकीलों में गुस्सा है। इस इलाके में अब तक सबसे ज्यादा बच्चों की मौत इस कफ सिरप (Coldrif Cough Syrup) से हुई है। इसकी वजह से क्षेत्र में आक्रोश फैल चुका है। इस गुस्से को देखते हुए, सुरक्षा कारणों से एमपी एसआईटी की टीम रंगनाथन को परासिया की बजाय किसी अन्य कोर्ट में पेश कर सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौत पर WHO ने जताई चिंता, भारत सरकार से मांगा जवाब
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT में कुल 12 सदस्य शामिल हैं। इनमें एक साइबर एक्सपर्ट और 6 छिंदवाड़ा पुलिस के सदस्य हैं। टीम पूरी तरह से इस मामले की गहन जांच में लगी हुई है और हर कदम पर नए साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में बड़ा एक्शन, 22 बच्चों की मौत का जिम्मेदार रंगनाथन हिरासत में
नागपुर से छिंदवाड़ा लाया गया रंगनाथन
सुबह 6:30 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके बाद, सुबह 7:10 बजे SIT की टीम रंगनाथन को लेकर एयरपोर्ट से बाहर आई। इसके बाद, गाड़ी का काफिला छिंदवाड़ा की ओर रवाना हो गया। इस दौरान टीम के कुछ सदस्य नागपुर एयरपोर्ट से निकलते समय पीछे रह गए थे, लेकिन बाद में उन्हें टीम के साथ जोड़ा गया और काफिला आगे बढ़ा।
SIT के सफर का अब तक का अपडेटसुबह 6:30 बजे: नागपुर एयरपोर्ट पर स्थानीय सुरक्षा चेक शुरू किया गया।सुबह 6:45 बजे: SIT की टीम रंगनाथन को लेकर नागपुर एयरपोर्ट से निकली। सुबह 7:10 बजे: SIT की टीम रंगनाथन को लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकली और छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुई। सुबह 7:30 बजे: SIT की टीम नागपुर के सीता बर्डी इलाके में पहुंची। सुबह 8 बजे: SIT की गाड़ी नागपुर के बाहरी क्षेत्र में रुकी। एयरपोर्ट से निकलते समय कुछ SIT के सदस्य पीछे रह गए थे, जिन्हें बाद में शामिल कर गाड़ी आगे बढ़ी। सुबह 8:45 बजे: SIT की दोनों गाड़ियां नागपुर से छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुईं। सुबह 9 बजे: SIT का काफिला नागपुर से 30 किलोमीटर दूर पहुंचा। सुबह 9:15 बजे: मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित सतनूर टोल नाका पार करते हुए टीम बोरगांव पहुंची। सुबह 9:30 बजे: SIT की टीम पांढुर्णा जिले के सौंसर में पहुंची। फिलहाल, गाड़ियां रामाकोना की ओर बढ़ रही थीं। सुबह 9:45 बजे: SIT की टीम बंजारी माता मंदिर से आगे बढ़ी। इसके बाद, 20 मिनट तक गाड़ियां घुमावदार घाटों और जंगलों से होकर गुजरती रही। सुबह 10 बजे: SIT की गाड़ियां छिंदवाड़ा के उमरानाला पहुंची और काफिला सिमरिया हनुमान मंदिर के पास से गुजरा। |
परासिया कोर्ट में पेशी पर असमंजस
ये खबर भी पढ़िए...MP News: जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौत पर WHO ने जताई चिंता, भारत सरकार से मांगा जवाब
SIT की टीम में 12 सदस्य
ये खबर भी पढ़िए...जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में बड़ा एक्शन, 22 बच्चों की मौत का जिम्मेदार रंगनाथन हिरासत में
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें
By Ashish Bhardwaj
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...
By Harrison Masih
दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी
By Raghvendra Singh Rathore
देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी
By Sandeep Kumar
SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत
By Sanjay Gupta
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
By Sanjay Gupta
राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
By Raghvendra Singh Rathore