एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 बिना विवाद करवाने खुद ESB गया कोर्ट
Sanjay Gupta | Oct 15, 2025, 14:21 IST
police-recruitment-2025-esb-caveat-high-court
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 की परीक्षाओं के लिए ESB ने अनोखा कदम उठाया है। ESB की कोशिश है कि भर्ती प्रक्रिया में कोई कानूनी अड़चन न आए। जानें ESB ने भर्ती की परीक्षाओं को लेकर क्या किया है...
INDORE. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल के जरिए पुलिस विभाग की तीन अहम भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें सिपाही भर्ती, ASI और SI (सब इंस्पेक्टर) भर्ती शामिल हैं।
इन तीनों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं। करीब 8500 पदों के लिए यह प्रक्रिया की जा रही है। हाल में जिस तरह भर्ती परीक्षाएं कानूनी विवाद में अटक रही हैं, उसे देखते हुए अब ESB ने एक बड़ा कदम उठाया है।
ESB ने जबलपुर हाईकोर्ट के साथ ही ग्वालियर और इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ में केविएट दायर कर दी है, ताकि कोई भी परीक्षा को लेकर स्टे न ले सके।
![dd07c96f-f19]()
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC-ESB के 13 फीसदी पद अनहोल्ड होने से खुलेगा 10 हजार नियुक्तियों का रास्ता !
ESB ने इस संबंध में औपचारिक सूचना भी जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि - मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश के जरिए शासन के तहत यह सूबेदार, SI भर्ती परीक्षा 2025 की जा रही है। यह परीक्षाएं बिना विवाद के संचालित हो सकें, इसके लिए मंडल ने हाईकोर्ट जबलपुर, खंडपीठ ग्वालियर और इंदौर में केविएट दायर की है।
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री, 2025 मेंस, 2023 और असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट पर ये स्थिति, ESB ग्रुप 4 रिजल्ट की तैयारी
सिपाही भर्ती तो बीच-बीच में आ रही है, लेकिन ASI, SI भर्ती आठ साल बाद आई है। इन दोनों ही भर्तियों में उम्र सीमा छूट नहीं दी गई है। इसे लेकर जमकर विवाद है। हजारों, लाखों युवा आवेदन करने की प्रक्रिया से ही बाहर हो गए हैं।
वहीं इस बार आयु सीमा तय करने के लिए भर्ती विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तारीख को कटऑफ सीमा माना है, जबकि यह अन्य विज्ञापनों में 1 जनवरी होती है। ऐसे में साल के बीच की तारीख को कटऑफ मानने से भी उम्मीदवार नाराज हैं। इसके साथ ही, हाईकोर्ट में याचिकाएं भी दायर कर रहे हैं।
इसके साथ ही EWS वर्ग भी आरक्षित वर्ग की तरह ही उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहा है। कुछ याचिकाओं में उम्मीदवारों को छूट भी मिली है। इनका कहना है कि वे भी आरक्षित वर्ग के हैं, तो उन्हें भी अन्य ST, SC, OBC वर्गों जैसी ही उम्र सीमा में छूट दी जाए।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी पुलिस भर्ती: एमपी पुलिस में ऐसे बनेंगे सब-इंस्पेक्टर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी पुलिस भर्ती 2025 में स्ट्रेस टेस्ट से जीतें, कम समय में पाएं सिलेक्शन
इन तीनों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं। करीब 8500 पदों के लिए यह प्रक्रिया की जा रही है। हाल में जिस तरह भर्ती परीक्षाएं कानूनी विवाद में अटक रही हैं, उसे देखते हुए अब ESB ने एक बड़ा कदम उठाया है।
ESB ने किया यह फैसला, ताकि नहीं रुके भर्ती
ESB ने संभवतः पहली बार ऐसा कदम उठाया है कि इन परीक्षाओं पर बेवजह कोई कानूनी रोक नहीं लगे। इसके लिए उम्मीदवारों के हाईकोर्ट जाने से पहले वही हाईकोर्ट चला गया है।
dd07c96f-f19
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC-ESB के 13 फीसदी पद अनहोल्ड होने से खुलेगा 10 हजार नियुक्तियों का रास्ता !
ESB ने यह जारी की सूचना
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री, 2025 मेंस, 2023 और असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट पर ये स्थिति, ESB ग्रुप 4 रिजल्ट की तैयारी
इन परीक्षाओं में उम्र छूट को लेकर है विवाद
वहीं इस बार आयु सीमा तय करने के लिए भर्ती विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तारीख को कटऑफ सीमा माना है, जबकि यह अन्य विज्ञापनों में 1 जनवरी होती है। ऐसे में साल के बीच की तारीख को कटऑफ मानने से भी उम्मीदवार नाराज हैं। इसके साथ ही, हाईकोर्ट में याचिकाएं भी दायर कर रहे हैं।
इसके साथ ही EWS वर्ग भी आरक्षित वर्ग की तरह ही उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहा है। कुछ याचिकाओं में उम्मीदवारों को छूट भी मिली है। इनका कहना है कि वे भी आरक्षित वर्ग के हैं, तो उन्हें भी अन्य ST, SC, OBC वर्गों जैसी ही उम्र सीमा में छूट दी जाए।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी पुलिस भर्ती: एमपी पुलिस में ऐसे बनेंगे सब-इंस्पेक्टर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी पुलिस भर्ती 2025 में स्ट्रेस टेस्ट से जीतें, कम समय में पाएं सिलेक्शन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA