एक ही थाने में 5 साल से तैनात पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर, जारी होगी लिस्ट

Amresh Kushwaha | Jun 27, 2025, 15:48 IST
Share
police-transfer-mp-2025
police-transfer-mp-2025

मध्‍य प्रदेश पुलिस में लम्बे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश दिया गया है। अब तक 699 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है।

मध्यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देशों के बाद, पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। कई पुलिसकर्मी जो पिछले पांच साल से एक ही थाने या विभाग में तैनात थे। उनका ट्रांसफर अब सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस विभाग के जरिए अब 699 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें 30 उप-निरीक्षक (एसआई) और 56 सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) भी शामिल हैं। हालांकि, इस कदम के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अब भी फेरबदल से बचने में सफल रहे हैं।

इसके मद्देनजर, पुलिस विभाग जल्द ही ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। जिन पुलिसकर्मियों के बारे में यह जानकारी सामने आई है। इनमें से कुछ ने 10-12 साल तक एक ही जिले में काम किया है। इन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया से संबंधित नई सूची जल्द जारी की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...चाय-समोसे के फर्जी बिल पकड़ने वाले अफसर का 600 किमी दूर ट्रांसफर, एमपी HC ने लगाई रोक

मनोबल में आती है गिरावट

पिछले कुछ दिनों में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के तहत 37 थानों पर काम कर रहे 699 पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई थी। इनमें से 30 उप-निरीक्षक, 56 सहायक उप-निरीक्षक, 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस विभाग में इतने लंबे समय तक एक ही थाने में तैनात रहने की वजह से कई शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को देखते हुए डीजीपी ने सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की और पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर की दिशा में कड़े कदम उठाए।

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनात रहने से कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। साथ ही कर्मचारियों के मनोबल में भी गिरावट आ सकती है। इसके अलावा, इससे किसी विशेष थाने में अतिक्रमण और स्थानीय प्रभाव का भी खतरा बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...MP में तबादलों को लेकर आया नया अपडेट, 17 जून थी ट्रांसफर की आखिरी तारीख

नई ट्रांसफर नीति-2025

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में पुलिस विभाग में ट्रांसफर नीति-2025 को कैबिनेट से मंजूरी दी है। इस नीति के तहत, अब कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर भी नई प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कार्यवाहक पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों को नए प्रमोशन आदेश जारी किए जाएंगे। इससे उनकी सेवा और कार्यों को पुनः सम्मान मिलेगा। इस नई नीति के जरिए विभाग के कामकाज में पारदर्शिता और बेहतर कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी

कुछ पुलिसकर्मियों का मानना है कि ट्रांसफर की प्रक्रिया में समीक्षा और पारदर्शिता की कमी है। यह केवल कर्मचारियों के बीच असंतोष और विवादों का कारण बन सकता है। इन पुलिसकर्मियों की आपत्ति इस बात पर है कि विभाग में लंबे समय से जमे हुए अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाना चाहिए। इससे सभी कर्मचारियों को नवीनतम अनुभव मिल सके है और कार्यस्थल पर ताजगी बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़िए...EPFO 2025 : अब सिर्फ एक मैसेज से देखिए PF बैलेंस, ट्रांसफर भी आसान

नई ट्रांसफर सूची की जाएगी जारी

अब तक 699 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का कार्य संपन्न किया जा चुका है। और विभाग ने 50 पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की है। इनके ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। आने वाले दिनों में भोपाल कलेक्टर और पुलिस विभाग के जरिए नई ट्रांसफर सूची जारी की जाएगी। इसमें उन अधिकारियों का नाम होगा जो फेरबदल से बचने में सफल रहे हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एमपी पुलिस ट्रांसफर | Police transfer | Madhya Pradesh Police | Madhya Pradesh | एमपी ट्रांसफर नीति | Transfer Policy | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh Police
  • एमपी ट्रांसफर नीति
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • Transfer Policy
  • एमपी पुलिस ट्रांसफर
  • Police transfer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा