मध्य प्रदेश के बजट में विकास के सिर्फ वादे, 500+ प्रोजेक्ट्स, करोड़ों की घोषणाएं, फंड के नाम पर सिर्फ टोकन मनी
Ramanand Tiwari | Published:
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया, लेकिन उनके लिए सही फंड की व्यवस्था नहीं की गई है। घोषणाएं तो बहुत हैं, लेकिन जनता को फायदा कब मिलेगा, यह सवाल है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक बार फिर विकास को कागजों तक सीमित कर दिया है। विधानसभा से मंजूर दूसरा अनुपूरक बजट में करोड़ों रुपए के सैकड़ों प्रोजेक्ट शामिल किए गए, लेकिन प्रोजेक्टस के लिए वास्तविक फंड की व्यवस्था नहीं की गई। नतीजा घोषणाएं तो खूब हुई, लेकिन काम नदारद है।
सरकार का फोकस साफ दिखता है। आम जनता की जरूरतों से ज्यादा विधायकों, मंत्रियों और भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों की सिफारिशों को तरजीह दी गई। पीडब्ल्यूडी से जुड़े 500 से अधिक प्रोजेक्ट इसी राजनीतिक दबाव का नतीजा बताए जा रहे हैं। 13,476 करोड़ का अनुपूरक बजट, लेकिन असली खर्च 25,000 करोड़ से ज्यादा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी फार्मेसी काउंसलिंग की बढ़ी तारीख, 10 हजार से ज्यादा सीटों पर होगा रजिस्ट्रेशन
एमपी में SIR का पहला चरण पूरा, मतदाता सूची से हटेंगे 41 लाख नाम, इस दिन जारी होगी वोटर लिस्ट प्रारंभिक सूची
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा पेश 13,476 करोड़ रुपए के द्वितीय अनुपूरक अनुमान में सड़क, पुल, फ्लाईओवर और भवनों की लंबी फेहरिस्त है। अगर इन सभी प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जाए, तो सरकार पर 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बोझ आएगा। फिलहाल सरकार ने सिर्फ नाम जोड़कर जिम्मेदारी आगे खिसका दी है।
भीकनगांव-झिरन्या मार्ग पर 37.50 करोड़ का पुल हो या उमरिया में सोन नदी पर 44.77 करोड़ का निर्माण-हर जगह कहानी एक जैसी है। लागत तय है, मंजूरी है, लेकिन फंड नहीं। उज्जैन, श्योपुर, डबरा, पठारी से लेकर सांची और नीमच तक यही हाल है।
सांची सर्किट हाउस, वीरसिंहपुर विश्राम गृह, रामपुरा रेस्ट हाउस और उन्हेल विश्राम गृह-इन सभी के लिए लागत तय कर दी गई है। लेकिन सवाल वही है-पैसा कब मिलेगा?
स्थानीय पंचायत अनुदान, 15वें वित्त आयोग की राशि, नहर परियोजनाएं और स्मार्ट पीडीएस जैसी योजनाओं के लिए रकम दिखाई जरूर गई है, लेकिन ज़मीनी असर को लेकर संदेह बरकरार है। उपार्जन संस्थाओं के लिए 2 हजार करोड़ की घोषणा भी सवालों के घेरे में है।
अशोकनगर बायपास, तराना टू-लेन, सुरजनपुर कॉलेज रोड, उज्जैन और जबलपुर के फ्लाईओवर-करोड़ों की लागत वाले प्रोजेक्ट्स के सामने बजट कॉलम में महज 100 रुपए दर्ज हैं। इसे विकास नहीं, आंकड़ों की बाजीगरी कहा जा रहा है।
भोपाल ज्यूडिशियल एकेडमी रोड, मंदसौर पुल-पुलिया, दमोह-पथरिया बायपास, नर्मदा पुल कनेक्टिविटी और ग्वालियर एयरपोर्ट फोरलेन-हर योजना कागजों में दौड़ रही है, ज़मीन पर नहीं।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के सरकारी कर्मचारियों को राहत : प्रदेश में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था बरकरार
इंदौर EOW ने 3.12 करोड़ की धोखाधडी में बिल्डर्स एएम, अलमोईन देवकान और जेएसआर पर की FIR
द्वितीय अनुपूरक बजट ने सरकार की प्राथमिकताओं को उजागर कर दिया है। प्रोजेक्ट्स की भरमार है, लेकिन फंड का टोटा। सवाल यही है-क्या ये योजनाएं कभी धरातल पर उतरेंगी, या फिर विकास सिर्फ बजट दस्तावेजों तक सीमित रह जाएगा?
जनता की जरूरतें पीछे, नेताओं की मांगें आगे
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी फार्मेसी काउंसलिंग की बढ़ी तारीख, 10 हजार से ज्यादा सीटों पर होगा रजिस्ट्रेशन
एमपी में SIR का पहला चरण पूरा, मतदाता सूची से हटेंगे 41 लाख नाम, इस दिन जारी होगी वोटर लिस्ट प्रारंभिक सूची
घाटे का सच छुपाने की कवायद?
करोड़ों के काम, शुरुआत के लिए भी रकम नहीं
रेस्ट हाउस और विश्राम गृह भी ‘घोषणा मोड’ में
छोटे कामों की भी वही दुर्दशा, हर योजना में अधूरापन
100 करोड़ की योजना, बजट में सिर्फ 100 रुपए
फोरलेन, बायपास और फ्लाईओवर सिर्फ फाइलों में
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के सरकारी कर्मचारियों को राहत : प्रदेश में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था बरकरार
इंदौर EOW ने 3.12 करोड़ की धोखाधडी में बिल्डर्स एएम, अलमोईन देवकान और जेएसआर पर की FIR
निष्कर्ष: बजट मंजूर, भरोसा नामंजूर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari