प्रभात झा का निधन, दिल्ली के अस्पताल में सुबह 5 बजे ली अंतिम सांस
Pratibha ranaa | Jun 29, 2024, 14:02 IST
प्रभात झा की तबीयत बिगड़ी
मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है। झा का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले में 4 जून 1957 को हुआ था। बिहार में जन्मे झा, मध्य प्रदेश की सियासत में एक्टिव रहे। वह एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
एमपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा ( prabhat jha ) का निधन हो गया है। दिल्ली के अस्पताल में सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें, उनकी तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। कुछ दिन पहले प्रभात झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में प्रभात झा को भर्ती कराया गया था। पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा की अंत्येष्टि कल 27 जुलाई को 3 बजे झा के पुश्तैनी गांव कोरियाही, जिला सीतामढ़ी, बिहार में होगी।
प्रभात झा के बेटे तुष्मुल ने बताया कि जिस सुबह का डर पिछले 20 दिनों से था आखिर वह सुबह आज आ ही गयी l मेरे बाबा आज सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर अनंत लोक प्रस्थान कर गए और तुष्मुल एवं अयत्न को अकेला छोड़ गए l हम सब चाहते थे कि बाबा की कर्म स्थली मध्य प्रदेश(ग्वालियर) में उनकी अंत्येष्टि हो, लेकिन बाबा ने हमारे माता जी से कभी इच्छा जाहिर की थी कि उनकी अंत्येष्टि जन्म धरती पर एवं जहां मेरे दादाजी की अंत्येष्टि हुई थी वहीं उनकी भी अंत्येष्टि हो l अतः हम लोगों ने निर्णय लिया है कि बाबा की अंत्येष्टि कल 27 जुलाई को 3 बजे हमारे पुश्तैनी गांव कोरियाही, जिला सीतामढ़ी, बिहार से संपन्न किया जायेगा l
प्रभात झा का स्वास्थ्य पहले से ही खराब चल रहा था। वे राजधानी भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल से उनकी फोटो सामने आई थी। सीएम के साथ प्रदेश के महामंत्री हितानंद शर्मा भी अस्पताल पहुंचे थे।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रभात झा का हाल लेने बंसल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व बीजेपी अध्यक्ष के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से भी बात की।
प्रभात झा पिछले दो दिनों से न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते बंसल अस्पताल में भर्ती थे। दिमागी बुखार के चलते उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। मेदांता अस्पताल में ही प्रभात झा का रुटीन ट्रीटमेंट चल रहा था।
ये खबर भी पढ़िए...
ग्वालियर में प्रभात झा से मिलने उनके घर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, पिघलने लगी है रिश्तों पर जमी बर्फ?
बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा प्रभात झा की तबीयत
बेटे तुष्मुल ने जताया दुःख
जिस सुबह का डर पिछले 20 दिनों से था आखिर वह सुबह आज आ ही गयीl
मेरे बाबा आज सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर अनंत लोक प्रस्थान कर गए और तुष्मुल एवं अयत्न को अकेला छोड़ गएl
हम सब चाहते थे कि बाबा की कर्म स्थली मध्य प्रदेश(ग्वालियर) में उनकी अंत्येष्टि हो, लेकिन बाबा ने हमारे माता जी से कभी… pic.twitter.com/nlwvLcyQ2j
— Tushmul jha (@TushmulJha) July 26, 2024
सीएम, पूर्व सीएम पहुंचे थे मिलने
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रभात झा का हाल लेने बंसल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व बीजेपी अध्यक्ष के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से भी बात की।
दिमागी बुखार के चलते हालत बिगड़ी
ये खबर भी पढ़िए...
ग्वालियर में प्रभात झा से मिलने उनके घर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, पिघलने लगी है रिश्तों पर जमी बर्फ?
बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा प्रभात झा की तबीयत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari