PM आवास योजना के लिए सर्वे जारी, जानें लास्ट डेट और आवास 2.0 में कैसे करें आवेदन

Vikram Jain | Jan 21, 2025, 16:08 IST
Share
Pradhan Mantri Awas Yojana Rural Survey started
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) Photograph: (the sootr)

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वे चल रहा हैं। सर्वे के दौरान आवास के लिए 31 मार्च पात्र परिवारों के नाम तक जुड़ेंगे। अब हितग्राही स्वयं मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जानें कैसे करें आवेदन

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) PM Awas Yojana (Gramin) के दूसरे चरण के लिए सर्वे प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया के तहत स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र परिवारों के नाम जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। आवास योजना के लिए नए नाम 31 मार्च 2025 तक जुड़ेंगे। अब हितग्राही खुद भी मोबाइल एप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य 2024-25 से 2028-29 तक पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है।

31 मार्च तक जुड़ेंगे नए नाम

बता दें कि केंद्र सरकार ने इस योजना को आगामी पांच वर्ष (2024-2029) के लिए मंजूरी दी है, और इस संबंध में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आवास प्लस सर्वे 2024 की शुरुआत की है। अब पात्र परिवारों के नाम 31 मार्च 2024 तक स्थाई प्रतीक्षा सूची में जोड़े जाएंगे। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य मार्च 2029 तक सभी पात्र बेघर परिवारों और कच्चे घरों वाले परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराना है।

नारी सशक्तिकरण मिशन: 15 हजार 650 घर बनेंगे, बजट पर संकट गहराया

अब एप से भी कर सकेंगे आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का दूसरा चरण मध्य प्रदेश में भी शुरू हो गया है। आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है, इस एप की लिंक आवास सॉफ्ट पोर्टल ( https://pmayg.nic.in/infoapp.html ) पर भी उपलब्‍ध है। जिससे सर्वे का कार्य आसान हो गया है। इसके जरिए जिले और ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों तथा सर्वेयर सचिवों को सर्वे के लिए प्रशिक्षण दिया गया है, और 31 मार्च 2025 तक सर्वे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह सर्वे उन लोगों के लिए किया जाएगा जिन्होंने योजना (ग्रामीण) के तहत आवेदन किया है।

शिक्षक भर्ती की आयु सीमा बढ़ने से राहत, लेकिन पदों में कमी से उदास अतिथि

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र परिवार

  • जिन परिवारों में 16 से 59 साल के बीच कोई वयस्क सदस्य नहीं है।
  • वे परिवार जिनमें महिला मुखिया है और कोई पुरुष सदस्य नहीं है।
  • जिन परिवारों में 25 वर्ष से ज्यादा आयु का कोई साक्षर वयस्क सदस्य नहीं है।
  • जिन परिवारों में एक दिव्यांगजन सदस्य है और कोई सक्षम व्यक्ति सदस्य नहीं है।
  • भूमिहीन परिवार, जो शारीरिक श्रम पर निर्भर हैं।
  • योजना के तहत, राष्ट्रीय स्तर पर 15% धनराशि अल्पसंख्यक परिवारों के लिए निर्धारित की गई है।

इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

  • वित्तीय स्थिति और संपत्ति के आधार पर कुछ परिवार योजना से बाहर
  • जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड है और उनकी क्रेडिट सीमा 50 हजार या उससे अधिक है।
  • सरकारी कर्मचारी या गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार।
  • जिनकी मासिक आय 15 हजार या उससे अधिक है, या जो आयकर का भुगतान करते हैं।
  • जिनके पास रेफ्रिजरेटर, लैंडलाइन फोन या 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि है।

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)?

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की शुरुआत 1 अप्रैल 2016 को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य सभी बेघर परिवारों और जीर्ण-शीर्ण मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत, ग्रामीण महिलाओं को पक्के आवासों का पूर्ण स्वामित्व दिया जा रहा है। यह योजना न केवल एक आवास योजना है बल्कि यह ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने, सामाजिक समानता सुनिश्चित करने और हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान के लिए एक आंदोलन का रूप ले चुकी है।

MP में पहली बार जिले से बाहर अनुकंपा नियुक्ति, विदिशा के 10 युवा भोपाल में बने पंचायत सचिव

बुरहानपुर में कलेक्टर का सख्त कदम, भ्रष्ट बाबू को बना दिया चपरासी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • PM Awas Yojana
  • पीएम आवास योजना ग्रामीण
  • प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा