कांग्रेस विधायकों के साथ महाकुंभ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, देश की समृद्धि की कामना की
Raj Singh | Feb 24, 2025, 08:08 IST
HEMANT KATARE
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेसी नेताओं ने महाकुंभ में स्नान किया और देश की समृद्धि की कामना की। सिंघार ने वीडियो संदेश के जरिए बताया कि यहां स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस पार्टी के विधायकों के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। उनके साथ उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक नीरज दीक्षित और अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। तमाम नेताओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
खबर ये भी पढ़ें... नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लगाए थे आरोप- जीतू के बदले हुई BJP नगराध्यक्ष सुमित की डील
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायक सचिन यादव के साथ नौका विहार भी किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी की पवित्रता और हिन्दू धर्म के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करने आए हैं।
महाकुंभ का आयोजन पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। यहां अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होती हैं। यह आयोजन भारतीय धर्म और संस्कृति की गहरी जड़ें दर्शाता है, जो देशभर के भक्तों को आकर्षित करता है।
खबर ये भी पढ़ें... नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप, जीतू के बदले सरपरस्त विधायक ने नगराध्यक्ष पद मांगा
इससे पहले, 2 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्द्धन सिंह ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया था। 20 फरवरी को छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ भी महाकुंभ में शामिल हुए और उन्होंने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया था।
कांग्रेस नेताओं ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान
सिंघार और उनके साथियों ने त्रिवेणी संगम में आस्था के साथ डुबकी लगाई। बता दें कि महाकुंभ में स्नान करने से आत्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति मानी जाती है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वीडियो संदेश के जरिए बताया कि यहां स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर उन्होंने इस धार्मिक आयोजन को देश के लिए गर्व की बात बताया।
सचिन यादव और हेमंत कटारे के साथ नौका विहार
महाकुंभ : एक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन
खबर ये भी पढ़ें... नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप, जीतू के बदले सरपरस्त विधायक ने नगराध्यक्ष पद मांगा
पूर्व सीएम और सांसदों की महाकुंभ यात्रा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman