महाकुंभ गई बीवी तो पति ने कोर्ट में लगाई तलाक की अर्जी, हैरान कर देगी यह वजह
Vikram Jain | Feb 15, 2025, 18:16 IST
prayagraj mahakumbh divorce husband wife dispute bhopal family court case
प्रयागराज महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। इस बीच महाकुंभ यात्रा एक परिवार में विवाद का कारण बन गई है। भोपाल में एक पति ने महाकुंभ जाने पर पत्नी से तलाक की अर्जी कुटुंब न्यायालय में दी।
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। महाकुंभ में हर दिन डुबकी लगाने वालों का सैलाब उमड़ रहा है। दुनियाभर से श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए संगम पर पहुंच रहे हैं। इस बीच धार्मिक आस्था की वजह से पारिवारिक रिश्ते में कलह के मामले भी सामने आने लगे हैं। अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुटुंब न्यायालय में एक हैरान करने वाला मामला पहुंचा, जिसमें एक पत्नी के महाकुंभ जाने से नाराज पति ने तलाक मांगा है। पति ने कुटुंब न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन लगा है।
अदालत में तलाक की अर्जी लगाने वाले पति का कहना है कि उसकी पत्नी बहुत धार्मिक है, मेरे इनकार करने पर भी वह अपनी सहेलियों के साथ किसी न किसी धार्मिक यात्रा पर निकल जाती है। यात्रा पर जाने के लिए वह पूछती भी नहीं है। और यह उसके जीवन का हिस्सा बन चुका है। पति ने आगे कहा कि वह पिछले महीने ही वृंदावन से दर्शन करके लौटी है और वहां से आने के बाद वह सिंदूर-बिंदी लगाने के बजाए चंदन का टीका लगाने लगी है। जिससे पूरा परिवार परेशान हो गया है।
यह खबर भी पढ़ें... विवाह में फेरे की जगह रील बनाने में बिता रहे समय, इसलिए हो रहे तलाक: संत-पुजारी
पति का कहना है कि इस बार भी पत्नी बगैर अनुमित के प्रयागराज महाकुंभ चली है। और अब जब से कुंभ स्नान करके लौटी है तो वह रूद्राक्ष की माला पहनने लगी है। साथ ही पहनावे में भी अंतर आया है। उसका व्यवहार और पहनावा अब लोगों के बीच मजाक बनते जा रहा है। ऑफिस के दोस्तों के बीच मजाक उड़ाया जाता है। जिससे वह परेशान है।
यह खबर भी पढ़ें... पत्नी की बक-बक से परेशान पति ने मांगा तलाक, कोर्ट में कहा- जज साहब...
पति का कहना है कि इस बदलाव के कारण उसके रिश्ते में तनाव पैदा हो गया है, और अब वह महसूस करता है कि पत्नी की धार्मिक गतिविधियों के कारण उनके जीवन में खटास आ रही है। वह श्रृंगार करके रहती थी लेकिन अब वह ब्यूटीपार्लर नहीं जाती है, और सजधज कर भी नहीं रहती है। पत्नी धार्मिक प्रवचन के वीडियो देखते रहते है। घर में भी टीवी पर प्रवचन ही देखती है। शहर में कहीं भी प्रवचन होता है तो मना करने पर वह सहेलियों के साथ निकल जाती है। बच्चों की परीक्षाएं आने वाली हैं लेकिन पत्नी इसको लेकर गंभीर नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें... सेल्फी नहीं लेता था पति तो मायके चली गई पत्नी, दी तलाक की धमकी
पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करती थी, लेकिन परीक्षा में असफल होने के कारण वह अब पूजा-पाठ और टोने-टोटके करने लगी है। इसके बाद, पत्नी का ध्यान पूरी तरह से धार्मिक गतिविधियों की ओर मोड़ लिया गया है। पति का आरोप है कि पत्नी धार्मिक बाबाओं द्वारा बताए गए उपायों और टोने-टोटके की वजह से ही महाकुंभ और अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने लगी है।
यह खबर भी पढ़ें... तलाक के केस में कैसे तय होना चाहिए पत्नी का गुजारा भत्ता, SC ने बताया
पत्नी की धार्मिकता को बनाया तलाक का आधार
यह खबर भी पढ़ें... विवाह में फेरे की जगह रील बनाने में बिता रहे समय, इसलिए हो रहे तलाक: संत-पुजारी
पत्नी के कारण लोग उड़ा मजाक
यह खबर भी पढ़ें... पत्नी की बक-बक से परेशान पति ने मांगा तलाक, कोर्ट में कहा- जज साहब...
धार्मिक यात्रा और रिश्ते में तनाव
यह खबर भी पढ़ें... सेल्फी नहीं लेता था पति तो मायके चली गई पत्नी, दी तलाक की धमकी
टोने-टोटके करने लगी है पत्नी
यह खबर भी पढ़ें... तलाक के केस में कैसे तय होना चाहिए पत्नी का गुजारा भत्ता, SC ने बताया
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava