Mppsc : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 के इंटरव्यू इसी साल, 1 जून को पीएससी की परीक्षा
Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 20, 2025, 14:55 IST
The sootr
लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 के इंटरव्यू इसी साल होने वाले हैं। 1800 से ज्यादा पदों के लिए यह परीक्षा दो चरणों में 1 जून और 29 जुलाई को होगी।
MP News:लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 के इंटरव्यू इसी साल होने वाले हैं। 1800 से ज्यादा पदों के लिए यह परीक्षा दो चरणों में 1 जून और 29 जुलाई को होगी। इसके अलावा स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस सहित अन्य परीक्षाएं भी इसी साल होंगी। इन सभी के इंटरव्यू भी इसी वर्ष के अंत तक होने वाले हैं। पीएससी ने जून 2026 तक 100 फीसदी बैकलॉग खत्म करने पर काम शुरू कर दिया है। पीएससी की परीक्षा 1 जून को होनी है, लेकिन इसके पहले साल 2022 के सभी यानी 1669 पदों के इंटरव्यू होंगे।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2022 के सभी 35 विषयों के इंटरव्यू 30 मई तक पूरे किए जाएंगे और चयन सूची भी जारी की जाएगी। राज्य सेवा परीक्षा-2023, 2024 और 2025 के इंटरव्यू भी इसी साल करवाने का शेड्यूल पीएससी पहले ही जारी कर चुका है।
ये खबर भी पढ़ें : APSC Recruitment 2025 : लोक सेवा आयोग में नौकरी का मौका, 1 लाख तक सैलरी
ये खबर भी पढ़ें : MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर में एक दिन में पांच विषयों के इंटरव्यू लिए
पीएससी 17 नवंबर को हुई परीक्षा के सभी 19 विषयों के इंटरव्यू आयोजित कर चुका है और कुछ की तिथि घोषित कर चुका है। पीएससी के ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई का कहना है कि पीएससी की पहली प्राथमिकता राज्य सेवा की तीनों परीक्षाओं की है। तीनों की ही चयन सूची इस साल जारी की जाएगी। इसके साथ ही 2024 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू भी साल के अंत तक शुरू हो जाएंगे। बाकी परीक्षाओं के इंटरव्यू की योजना भी इसी साल पूरी करने की है।
ये खबर भी पढ़ें : गेस्ट फैकल्टी को 25% आरक्षण, MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अतिथि विद्वानों को मिली बड़ी राहत
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2022 के सभी 35 विषयों के इंटरव्यू 30 मई तक पूरे किए जाएंगे और चयन सूची भी जारी की जाएगी। राज्य सेवा परीक्षा-2023, 2024 और 2025 के इंटरव्यू भी इसी साल करवाने का शेड्यूल पीएससी पहले ही जारी कर चुका है।
ये खबर भी पढ़ें : APSC Recruitment 2025 : लोक सेवा आयोग में नौकरी का मौका, 1 लाख तक सैलरी
31 परीक्षाओं के इंटरव्यू के लिए जारी किया कैलेंडर
पीएससी ने इस साल कुल 31 परीक्षाओं के इंटरव्यू करने के लिए कैलेंडर जारी किया था, लेकिन लगातार नए इंटरव्यू जुड़ रहे हैं। करीब 50 इंटरव्यू इस साल के अंत तक होंगे। पहले कैलेंडर में असिस्टेंट प्रोफेसर-2024 के किसी भी इंटरव्यू का जिक्र नहीं था, न ही 2022 की परीक्षा के 27 विषयों का उल्लेख किया गया था। अन्य कई परीक्षाओं के इंटरव्यू के बारे में भी नहीं बताया गया था, लेकिन अब लगातार नए इंटरव्यू जुड़ रहे हैं।
17 नवंबर को हुई थी परीक्षा
ये खबर भी पढ़ें : गेस्ट फैकल्टी को 25% आरक्षण, MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अतिथि विद्वानों को मिली बड़ी राहत
इस वर्ष ये होंगे इंटरव्यू:
- राज्य सेवा परीक्षा-2023 के इंटरव्यू जुलाई में होंगे।
- 2024 की परीक्षा के इंटरव्यू अगस्त और 2025 की परीक्षा के इंटरव्यू नवंबर में होंगे।
- स्पोर्ट्स ऑफिसर परीक्षा-2022 और लाइब्रेरियन के इंटरव्यू सितंबर में होंगे।
- राज्य वन सेवा परीक्षा-2024 के इंटरव्यू इसी माह होंगे।
- मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू दिसंबर 2025 में होंगे।
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2022 के इंटरव्यू लगातार हो रहे हैं।
ये परीक्षाएं और उनके परिणाम व चयन सूची इसी वर्ष जारी होंगी:
- सहायक संचालक उद्यान-2023
- सहायक संचालक संस्कृति-2023
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी-2024
- पुरालेख अधिकारी (संस्कृति विभाग)
- मुद्राशास्त्री-2024
- पुरालेखवेत्ता-2024
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman