एमपी में PUBG की लत ने ले ली पत्नी की जान, पति बना हैवान, जानें क्या है पूरा मामला

Anjali Dwivedi | Dec 01, 2025, 15:47 IST
Share
DEATH
DEATH

मध्य प्रदेश के रीवा में पबजी खेलने से मना करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति दिनभर गेम खेलता था और विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। दहेज की मांग भी एक वजह बताई जा रही है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

REWA. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में खौफनाक वारदात हुई है। पत्नी ने पति को मोबाइल पर पबजी गेम खेलने से मना किया। इस बात पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति दिनभर पबजी गेम खेलता रहता था। पत्नी ने उसे गेम छोड़कर काम करने की सलाह दी थी। इसी बात पर नाराज होकर उसने पत्नी की हत्या कर डाली।

क्या है पूरा मामला

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में यह वारदात हुई। जहां नवविवाहिता नेहा पटेल का शव उसके घर में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या उसके पति रंजीत पटेल ने की है। बताया जा रहा है कि 28 नवंबर की रात दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ।

अगले दिन सुबह नेहा अपने कमरे में मृत पाई गई। मृतका के भाई शेर बहादुर के मुताबिक, 29 नवंबर की सुबह रंजीत ने उन्हें संदेश भेजकर लिखा “मर गई, धमकी देती थी न, तुम, मम्मी और सब लोग मिलकर मेरा जो कर सकना कर लेना, मारा डाला उसे।"

e2a78670-133
e2a78670-133

आरोप है कि दहेज की मांग और PUBGखेलने से मना करने पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या (Mobile Game Crime) कर दी। नेहा की शादी 5 मई 2025 को हुई थी।

नेहा की रंजीत से हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी। शादी को अभी सिर्फ 6 महीने ही हुए थे। अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई थीं। अब उसी पति पर हत्या का आरोप लगा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में आवासहीन परिवारों को पक्के मकान के लिए मिलेगा लाल-पीला पट्टा, प्रदेशभर में मेगा सर्वे 13 दिसंबर तक

एमपी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज, सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ, ये है पूरा शेड्यूल

पबजी के कारण होता था झगड़ा

पति रंजीत पटेल को पबजी गेम खेलने की बुरी लत लग गई थी। इस लत के कारण पत्नी की हर बात उसे बुरी लगती थी। वह पत्नी से लगातार दहेज (dowry harassment) की मांग कर रहा था। नेहा के घर वाले यह मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे।

इस बात को लेकर भी वह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। वह कोई काम भी नहीं करता था। नेहा अक्सर उसे काम करने की सलाह देती थी। इसी बात पर दोनों में खूब झगड़ा होता था।

हत्या के बाद हुआ फरार

घटना की रात भी झगड़ा हुआ था। पत्नी ने पति को PUBGछोड़ने और काम करने को कहा। इस बात पर रंजीत बहुत गुस्सा हो गया। उसने गमछे से नेहा का गला घोंट दिया। वारदात के समय घर के बाकी लोग दूसरे कमरे में थे। उन्हें इस घटना की कोई भनक तक नहीं लगी।

हत्या के बाद रंजीत घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। बाद में उसने अपने साढू को मैसेज भेजा। मैसेज में उसने नेहा को जान से मारने की जानकारी दी।

परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया

मृतका के मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि रंजीत और उसके घरवाले लगातार दहेज (dowry harassment case) के लिए नेहा को प्रताड़ित करते थे।

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। मायके वालों के बयान भी लिए गए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर आरोपी पति रंजीत की तलाश कर रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोपाल में पेड़ों की कटाई: 488 नहीं 8000 से ज्यादा पेड़ काटे जा रहे, HC में विधानसभा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी तलब

SIR पर चुनाव आयोग के सीधे बोल- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर कलेक्टर और चुनाव अधिकारी कार्रवाई के लिए रहें तैयार

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा
  • dowry harassment
  • PUBG
  • dowry harassment case
  • पबजी गेम खेलने
  • Mobile Game Crime
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि