सीआईटीएस की अनिवार्यता पर विधानसभा में उठेगा सवाल

Sanjay Sharma | Jul 18, 2025, 23:13 IST
Share
The Sootr
vidhan sabha Photograph: (The Sootr)

मध्यप्रदेश की आईटीआई में सीआईटीएस पाठ्यक्रम की अनदेखी का मामला विधानसभा पहुंच गया है। 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र में इसको लेकर प्रश्न लगाया गया है।

BHOPAL.मध्यप्रदेश की आईटीआई में सीआईटीएस पाठ्यक्रम की अनदेखी का मामला विधानसभा पहुंच गया है। 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र में इसको लेकर प्रश्न लगाया गया है। जिसमें सरकार से केंद्रीय प्रशिक्षण महानिदेशालय से निर्धारित सीआईटीएस पाठ्यक्रम की प्रशिक्षक-अनुदेशक भर्ती में अनिवार्यता पर जवाब मांगा गया है।

कौशल विकास विभाग की टालमटोल

प्रदेश की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं यानी आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती में सीआईटीएस को प्राथमिकता नहीं दी जा रही। केंद्रीय प्रशिक्षण महानिदेशालय यानी डीजीटी प्रशिक्षण अधिकारी और अनुदेशकों की भर्ती में सीआईटीएस कोर्स को अनिवार्य कर चुका है।

डीजीटी की गाइडलाइन के आधार पर देश के अधिकांश राज्यों में इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्यों में भी इसी के आधार पर अब आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। वहीं मध्यप्रदेश में कौशल विकास एवं रोजगार, प्रशिक्षण विभाग इसमें हीला हवाला कर रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए :

हायर सेकंडरी टीचर की पदवृद्धि के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मौसम पूर्वानुमान (19 जुलाई) : बंगाल में भारी बारिश राजस्थान में चलेगी तेज हवा, MP में बोछारें बनाएगी सुहाना मौसम

भर्ती में दक्ष प्रशिक्षकों की हो रही अनदेखी

डीजीटी द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए कुछ मापदंड तय किए गए हैं। सीआईटीएस कोर्स को इसी के आधार पर अनिवार्य किया गया है। यह पाठ्यक्रम प्रशिक्षण अधिकारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए दक्ष बनाता है।

इसके उल्ट मध्यप्रदेश में सीआईटीएस को प्राथमिकता न देकर गैस्ट फैकल्टी और डिग्रीधारियों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जा रही है। जबकि सीआईटीएस जैसे तय कोर्स की दक्षता रखने वाले अभ्यर्थियों की अनदेखी हो रही है।

ये खबरें भी पढ़िए :

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के खाने में इल्लियां, गंदा मेस, टॉर्चर झेल रहे आरक्षक हमें कैसे दिलाएंगे न्याय?

MP News: डीजीटी से तय योग्यता के बिना प्रदेश में प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती

विधानसभा पहुंची सीआईटीएस की परेशानी

सीआईटीएस की दक्षता के बावजूद कौशल विकास प्रशिक्षण विभाग के पक्षपात से परेशान अभ्यर्थी लगातार सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। बीते दिनों अभ्यर्थियों ने अपने संगठन के माध्यम से कौशल विकास संचालक को भी पत्र सौंपा था।

सरकार के स्तर पर सुनवाई न होने पर अब जनप्रतिनिधि उनकी आवाज को प्रश्न के माध्यम से सदन में उठाएंगे। सीआईटीएस अभ्यथिर्यों की इस समस्या से जुड़ा जनप्रतिनिधि के रूप में उनके विधायक द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में उठाया जाएगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • जनप्रतिनिधि
  • विधायक
  • आईटीआई
  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
  • कौशल विकास प्रशिक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा