राहुल गांधी जून में आएंगे भोपाल, जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस चलाएगी अभियान
Sandeep Kumar | May 02, 2025, 24:01 IST
rahul-gandhi-bhopal
राहुल गांधी जून में भोपाल आएंगे और यहां जातिगत जनगणना पर आयोजित एक बड़े सम्मेलन में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान की घोषणा की है।
MP News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जून महीने में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का दौरा करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा जातिगत जनगणना के समर्थन में प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। भोपाल में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले 11 वर्षों में दो लाख बार अलग-अलग मंचों पर जातिगत जनगणना कराने की बात की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अन्य नेताओं ने इस मुद्दे पर कई तरह के विरोधी बयान दिए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास नहीं रहीं, कांग्रेस की प्रखर आवाज अब मौन हो गई
जीतू पटवारी ने नरेंद्र मोदी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जातिगत जनगणना पर कहा था कि "जातियों की बात करना पाप है।" इसी तरह, योगी आदित्यनाथ ने जातिगत जनगणना के विरोध में बयान दिया था कि "बटोगे तो कटोगे।" इन बयानों का उद्देश्य जातिगत जनगणना के खिलाफ था। नितिन गडकरी के बयान को भी पटवारी ने उठाया, जिसमें गडकरी ने जात-पात की बात करने वालों को सख्त शब्दों में चेतावनी दी थी, "जो जात-पात की बात करेगा, उसे मैं लात मारूंगा।" इस बयान को भी जातिगत जनगणना के खिलाफ बताया गया।
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में अजब-गजब, क्या भाजपा की सरकार में चल रहा है भूपेश का दबदबा!
जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने जाति जनगणना को सामाजिक समानता का आधार बनाकर इसे राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बना दिया। उन्होंने बीजेपी की वंचित-विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए इसे सार्वजनिक रूप से उजागर किया। राहुल गांधी ने तेलंगाना के जातिगत सर्वेक्षण को एक पारदर्शी और समावेशी मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने 50% आरक्षण सीमा को हटाने की मांग उठाकर बीजेपी की दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता को चुनौती दी।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में सरकारी कर्मचारियों को राहत, जमा निधि पर मिलेगा 7.1% ब्याज
ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: जानिए कब आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में 24वीं किस्त के पैसे
जीतू पटवारी ने कहा कि यह जातिगत जनगणना की जीत राहुल गांधी की लंबी लड़ाई का हिस्सा है। उन्होंने बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को बार-बार उजागर किया और उन्हें वापस लेने के लिए मजबूर किया। यह निर्णय कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के अडिग संकल्प का परिणाम है।
राहुल गांधी का जातिगत जनगणना पर रुख
जातिगत जनगणना की यह जीत राहूल गांधी जी की उस सतत लड़ाई का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने बार-बार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को न केवल उजागर किया, बल्कि उन्हें वापस लेने के लिए बाध्य किया।
📍भोपाल
√ #प्रेसवार्ता pic.twitter.com/rmigl3diVb
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 1, 2025
जीतू पटवारी ने कसा पीएम मोदी पर तंज
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में अजब-गजब, क्या भाजपा की सरकार में चल रहा है भूपेश का दबदबा!
'जाति जनगणना को राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनाया'
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में सरकारी कर्मचारियों को राहत, जमा निधि पर मिलेगा 7.1% ब्याज
ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: जानिए कब आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में 24वीं किस्त के पैसे
जातिगत जनगणना पर राहुल गांधी की जीत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari