सिवनी से राहुल गांधी आज फूकेंगे चुनाव का बिगुल, मंडला लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनता को करेंगे सभा

Sandeep Kumar | Apr 08, 2024, 07:48 IST
Share
PIC
सिवनी की धनौरा से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे राहुल गांधी

सिवनी जिले के धनौरा में आज यानी 8 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल चुनावी प्रचार का शंखनाद करेंगे। वे यहां मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे...

BHOPAL. मध्य प्रदेश की मंडला समेत छह सीटों पर लोकसभा चुनावों ( Lok Sabha elections ) में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने भी प्रचार अभियान में केंद्रीय नेताओं को झोंक दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) मध्य प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आज से करेंगे। राहुल सिवनी ( Seoni ) जिले की धनौरा आएंगे। वे यहां मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम ( Omkar Singh Markam ) के समर्थन में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर धनौरा में स्थानीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा संपूर्ण व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

ये खबर भी पढ़िए... KV की हर क्लास में 8 सीटें घटीं, निजी नौकरी वालों को ट्रांसफर नहीं

मध्य प्रदेश के दौरे राहुल गांधी का शेड्यूल

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जानकारी में बताया गया है कि 8 अप्रैल दिन सोमवार को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां सुबह 11:00 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे सिवनी जिले के धनौरा पहुंचेंगे। यहां पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान करीब दो बजे तक वह धनौरा में मौजूद रहेंगे। इसके बाद धनौरा से हेलीकॉप्टर से शहडोल जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5:00 बजे जबलपुर के लिए निकलेंगे।

ये खबर भी पढ़िए... MP रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में भोपाल के आराध्य मिश्रा ने जीता खिताब

दिग्गज कांग्रेसी भी पहुंचेंगे धनौरा

राहुल गांधी की जनसभा में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर, मंडला लोकसभा के प्रभारी कदीर सोनी सहित कई कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर लोकसभा : बीजेपी उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह का ठाकुर समाज ने किया बहिष्कार

पिछली बार 28 सीटों पर जीती थी बीजेपी

मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। आपको बताते चले कि बीजेपी ने पिछली बार चार महिलाओं को प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( भोपाल ), संध्या राय (भिण्ड), हिमाद्रि सिंह ( शहडोल) एवं रीति पाठक (सीधी) को मध्य प्रदेश में टिकट दी थी। चारों अपनी-अपनी सीटें जीतने में कामयाब रहीं थी। इसके विपरीत कांग्रेस ने पांच महिलाओं को टिकट दिया था, जिनमें से सभी को हार का सामना करना पड़ा था।

ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में पीएम Narendra Modi का रोड शो, सवा किमी एक घंटे में पहुंचे

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • राहुल गांधी
  • Omkar Singh Markam
  • seoni
  • धनौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज