राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- देश का पूरा पैसा अपने मित्र अडानी तक पहुंचा रहे हैं पीएम मोदी

The Sootr CG | Nov 15, 2023, 24:00 IST
Share
राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- देश का पूरा पैसा अपने मित्र अडानी तक पहुंचा रहे हैं पीएम मोदी
राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- देश का पूरा पैसा अपने मित्र अडानी तक पहुंचा रहे हैं पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज ने जोरों पर प्रचार किया।

BALAUDABAZAR. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने चुनावी जनसभाएं की। नेताओं ने अपने प्रत्याशियों की पक्ष में चुनाव प्रचार ताकत झोंक दी। प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी की तरफ से जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर और हेमंता बिस्वा सरमा, जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाला वहीं कांग्रेस की तरफ से सांसद राहुल गांधी ने धुंआधार प्रचार किया। राहुल गांधी ने बेमेतरा और बलौदाबाजार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मोदी सरकार और पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी देश का पूरा पैसा अपने मित्र अडानी तक पहुंचा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी जहाँ भी जाते हैं उन्हें गालियां देते हैं, उनके बारें में गलत बातें कहते हैं, लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता, वो उन्हें चाहे जिस नाम से पुकारें। उनका लक्ष्य साफ है। उन्होंने जितना पैसा अपने मित्र अडानी को दिया है उतना पैसा वह देश की गरीब जनता को देंगे।

OBC वर्ग पर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, देश की रक्षा में कितना पैसा जाएगा, यह फैसला यही 90 अफसर लेते हैं। जबकि इन 90 अफसरों में से केवल 3 OBC वर्ग के हैं। अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है, तो इनमें सिर्फ 5 रुपए का निर्णय ये OBC अफसर लेते हैं। इसलिए हमारी सरकार आते ही हम जाति जनगणना कराएंगे और आपका हक आपको वापस दिलाएंगे।

जनसेवा जारी रहेगी: राहुल

बेमेतरा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा राज्य की सभी महिलाओं को हर साल 15,000 रुपए दिए जाएंगे।" राहुल गांधी ने कहा जनता का ये प्यार बता रहा है कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनसेवा जारी रहेगी।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Congress leader Rahul Gandhi
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • Rahul Gandhi's public meeting in Bemetara
  • Rahul Gandhi targets PM Modi
  • बेमेतरा में राहुल गांधी की जनसभा
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब